फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Board of School Education D.El.Ed exam result declared

Bhiwani News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की डीएलएड का परीक्षा परिणाम जारी

Tue, 20 May 2025 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 May 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board of School Education D.El.Ed exam result declared
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020-2022, 2021-2023 के छात्र-अध्यापकों की मर्सी चांस एवं प्रवेश-वर्ष 2022-2024 प्रथम व द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) व प्रवेश-वर्ष 2023-2025 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) परीक्षाएं मार्च-2025 का परिणाम घोषित कर दिया। संबंधित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने बताया कि डीएलएड परीक्षाएं मार्च-2025 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 6252 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020-2022 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 42.86 एवं द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 62.07 रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार डीएलएड प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 66.67 एवं द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 80.75 रही है। डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) में 1200 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 531 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 44.25 रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएड प्रवेश वर्ष 2022-2024 द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) में 3217 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 2200 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.39 रही है। उन्होंने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2023-2025 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) में 1487 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 1004 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 67.52 रही है।

20 दिन के अंदर करा सकते हैं उत्तरपुस्तिका जांच

इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed