{"_id":"6eb36cc42150cbb2f62bf6fb7343b02a","slug":"haryana-board-exam-was-fiercely-copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड परीक्षा में जमकर हुई नकल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड परीक्षा में जमकर हुई नकल
भिवानी
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेमेस्टर परीक्षा के अंग्रेजी के पेपर में जमकर नकल हुई। कहीं छात्रों ने अपने सहयोगियों से मदद ली तो कहीं पुलिसकर्मियों ने ही मदद की। हाल यह रहा कि प्रदेश भर में 205 नकलची पकड़े गए। अकेले झज्जर में नकल के 53 परीक्षार्थी पकड़े गए हैं।
अपनी जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन न करने पर दो शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया। पानीपत में एक परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। शुकवार शाम बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव उड़नदस्ते ने जिला झज्जर के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया एवं नकल के 53 केस पकडे़।
संयुक्त सचिव उड़नदस्ते द्वारा रेवाड़ी के परीक्षा केन्द्रों पर एक नकलची पकड़ा गया। रैपिड एक्शन फ ोर्स ने आज नकल के 70 मामले दर्ज किए।
प्रवक्ता ने बताया कि जिन दो शिक्षकों को हटाया गया है वह पलवल-5 केन्द्र पर नियुक्त सुपरवाइजर तथा फरीदाबाद के बल्लभगढ़-6 केन्द्र पर नियुक्त सुपरवाइजर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, समालखा (पानीपत) से एक परीक्षार्थी उत्तरपुस्तिका लेकर भाग गया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बराड़ा-1 (अम्बाला) में एक प्रतिरूपक केस पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ पुृलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।