{"_id":"6421ce99df46e2230503bbd3","slug":"haryana-board-exam-outsider-caught-taking-photo-of-question-paper-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड परीक्षा: प्रश्न पत्र की फोटो लेता बाहरी व्यक्ति पकड़ा, केस दर्ज करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड परीक्षा: प्रश्न पत्र की फोटो लेता बाहरी व्यक्ति पकड़ा, केस दर्ज करने के दिए निर्देश
Mon, 27 Mar 2023 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:42 PM IST
सार
मंगलवार को प्रदेशभर में 1108 परीक्षा केंद्रों पर संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की इतिहास व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में 150937 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विद्यालय के बाहर पहरा देते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेशभर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) ललित कला एवं संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत विषयों की परीक्षाएं हुईं। प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों पर नकल के कुल नौ मामले दर्ज किए। भिवानी जिले के तोशाम के एक परीक्षा केंद्र में किसी बाहरी व्यक्ति को एक परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र के फोटो लेते हुए भी पकड़ा गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने उप मंडल बवानीखेड़ा व तोशाम के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से चल रही थी। संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार के उड़नदस्ते की ओर से उप मंडल तोशाम के सात परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की और नकल के दो मामले दर्ज किए।
परीक्षा केंद्र रावमावि मिरान पर कार्यरत पर्यवेक्षक कविता, टीजीटी बीआरएस मावि थिलौड़ को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र रावमावि तोशाम-5 (बी-2) पर निरीक्षण के दौरान पाया कि किसी बाहरी व्यक्ति को एक परीक्षार्थी के प्रश्र-पत्र की फोटो लेते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक की ओर दी लिखित सूचना के आधार पर संबंधित के खिलाफ केंद्र अधीक्षक को प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश दिए। मंगलवार को प्रदेशभर में 1108 परीक्षा केंद्रों पर संचालित होने वाली सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की इतिहास व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में 150937 परीक्षार्थी शामिल होंगे।