{"_id":"68584e5593be4a98670f0a14","slug":"haryana-board-announced-the-date-of-re-appear-exams-for-class-10th-and-12th-bhiwani-news-c-21-hsr1034-652512-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की री-अपीयर परीक्षाओं की तिथि घोषित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की री-अपीयर परीक्षाओं की तिथि घोषित की
Mon, 23 Jun 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की री-अपीयर परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं जुलाई माह में आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 2 से 5 बजे तक होंगी।
बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 12वीं कक्षा की सभी विषयों की परीक्षाएं 4 जुलाई को एक ही दिन में आयोजित की जाएंगी, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 5 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेंगी। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. पवन शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की किसी विषय में री-अपीयर आई है, वे नियत तिथियों पर परीक्षा में शामिल होकर अगली कक्षा में प्रवेश के पात्र बन सकते हैं।