फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: A person died in a road accident in Bhiwani

Bhiwani: बेटे की शादी का कार्ड देने बाइक से जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, 24 नवंबर को होनी है शादी

Fri, 10 Nov 2023 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 08:39 PM IST
सार

बाइक से बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। ढिगावा मंडी के समीप सड़क हादसा हुआ है। बेटी की शादी 24 नवंबर को होनी है।

विज्ञापन
Haryana: A person died in a road accident in Bhiwani
ढिगावा मंडी मे हुए सड़क हादसे के दौरन जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में ढिगावा मंडी क्षेत्र में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर कस्बा ढिगावा मंडी के समीप स्कूल बस की टक्कर से बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और लोहारू अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में निजी स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव चिड़िया निवासी श्रीभगवान (48) अपने गांव से बाइक पर सवार होकर खरकड़ी में अपने रिश्तेदारों को बेटे की शादी का निमंत्रण देने के लिए जा रहा था। श्रीभगवान दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर कच्चे रास्ते पर जाने के लिए मुड़ रहा था तो खरकड़ी से ढिगावा की ओर आ रही निजी स्कूल बस से उसकी भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में गंभीर घायल को ग्रामीणों की सहायता से एक ऑटो रिक्शा से ढिगावा पीएचसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


लोहारू पुलिस के जांच अधिकारी हवलदार रणबीर ने बताया कि मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में निजी स्कूल वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों ने बताया कि 24 नवंबर को श्रीभगवान के बेटे की शादी होना तय की गई है। इसी की तैयारियों में पूरा परिवार लगा था। जैसे ही सड़क हादसे में श्रीभगवान की मौत का समाचार परिजनों को मिला तो शादी तैयारियों की खुशियां भी मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed