फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   'Har Ghar Tiranga' campaign to run across the district from August 9 to 17: DC

जिलेभर में 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
'Har Ghar Tiranga' campaign to run across the district from August 9 to 17: DC
भिवानी। जिलेभर में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी डीसी साहिल गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाल में आयोजित जिला स्तरीय हर घर तिरंगा अभियान एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी। डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। साथ ही विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के संघर्ष, बलिदान और पीड़ा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

इस वर्ष अभियान की थीम 150 वर्ष वंदे मातरम रहेगी। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, नगर निकायों, पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से तिरंगा यात्रा, बाइक, साइकिल व ई-बाइक रैलियां, तिरंगा एवं वंदे मातरम प्रदर्शनियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली प्रतियोगिताएं, सेल्फी विद तिरंगा अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि सरकारी भवनों, अस्पतालों, विद्यालयों, पुलों, प्रमुख चौकों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा रोशनी व सजावट की जाएगी। जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर तिरंगा एवं वंदे मातरम विषय पर प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। तिरंगा यात्राओं में वंदे मातरम का गायन भी होगा।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर व्याख्यान, परिचर्चा, प्रदर्शनी, वृत्तचित्र प्रदर्शन, नाट्य प्रस्तुतियां, अनुभव साझा कार्यक्रम, श्रद्धांजलि सभाएं और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को विभाजन के इतिहास और मानवीय पक्ष से अवगत कराया जाएगा तथा एक अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed