फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Happy cards have not arrived for six months, people are worried

Bhiwani News: छह माह से नहीं पहुंचे हैप्पी कार्ड, लोग परेशान

Sun, 30 Mar 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 30 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Happy cards have not arrived for six months, people are worried
शहर में ​स्थित सामान्य बस स्टैंड।
भिवानी। पिछले सात माह से लोगों के हैप्पी कार्ड बनकर डिपो में नहीं पहुंचे हैं। इसके कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सात माह से बस स्टैंड स्थित हैप्पी कार्ड वितरण केंद्र पर कार्ड लेने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन कार्ड न मिलने के कारण लोगों खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में सितंबर माह के बाद से नए हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) कार्ड बनाने का कार्य बंद है। केवल आवेदन प्रक्रिया चल रही है। सात माह से जिले में करीब 30 हजार लोगों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन इनमें से किसी भी आवेदक की प्रक्रिया आवेदन जमा होने के बाद आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन

ऐसे में लोग बस स्टैंड स्थित हैप्पी कार्ड वितरण केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। मगर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। क्योंकि हैप्पी कार्ड बनाने का कार्य राज्य मुख्यालय से किया जाता है। इसमें लोकल अधिकारी कुछ नहीं कर सकते है। वहीं जिले में अब तक 75 हजार हैप्पी कार्डों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पूरा होने के बाद अपने आप होगा कार्ड एक्टिवेट
पात्र लोगों के लिए सरकार की ओर से एक साल में एक हजार किलोमीटर का मुफ्त सफर दिया जाता है। कार्ड के किलोमीटर खत्म होने के बाद दोबारा हैप्पी कार्ड एक्टिवेट होने के पूरे एक साल के बाद अपने आप एक्टिवेट होगा। इसके बाद लोग फिर से कार्ड का प्रयोग कर सकेंगे। जिले में लगभग 40 हजार लोग हैप्पी कार्ड का प्रयोग करके रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ ले चुके हैं।


मुख्यालय की तरफ से सितंबर माह के बाद नए हैप्पी कार्ड नहीं भेजे गए हैं। अभी तक जिले में लगभग 75 हजार हैप्पी कार्डों का वितरण किया जा चुका है। नए कार्ड आने के बाद लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित कर दिए जाएंगे।
-दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed