फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hanuman Jayanti celebrated with great pomp in the district

Bhiwani News: धूमधाम से जिले में मनाया हनुमान जन्मोत्सव

Fri, 03 Apr 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti celebrated with great pomp in the district
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर परिक्रमा निकालते महंत चरणदास महाराज व अन्य श्रद्धालु।
भिवानी। हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में वीरवार को भगवान हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज के सान्निध्य में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर मंदिर में भव्य तैयारी की गई। इस दौरान श्रीराम महायज्ञ, 56 भोग प्रसाद, संत सम्मान व विशाल भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

महंत चरणदास महाराज ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शुरू की गई अढाई कोसी परिक्रमा को एक वर्ष पूरा हो गया, जो कि ना केवल हमारी श्रद्धा का प्रतीक है अपितु हमारी संस्कृति, संस्कार, परंपरा और एकता का भी सजीव उदाहरण है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा रोजाना रोहतक गेट, महम गेट, तिगड़ाना गेट, हांसी गेट, रेल दरवाजा, दिनोद गेट, देवसर गेट, हलवास गेट, पतराम गेट, हनुमान गेट, बेरी गेट, बावड़ी गड़ी गेट सहित सभी 12 दरवाजों को प्रणाम करते हुए हनुमान जोहड़ी धाम में संपन्न होती है।
विज्ञापन

चरणदास महाराज ने कहा कि प्राचीन हनुमान जोहड़ी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर सच्चे मन से पूजा करने वाले प्रत्येक हनुमान भक्त की मन्नतें पूरी होती हैं। वे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं इसलिए सच्चे मन से दर्शन, उनकी विधि-विधान से पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं, दुख और कष्टों पर विजय प्राप्त होती है और धन-सपंदा में भी लाभ होता है। उन्होंने कहा कि हनुमान को बजरंग बली, अंजनी सुत, केसरी नंदन, पवन पुत्र, संकटमोचन नामों से भी पुकारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेका सोजी मंदिर में हवन यज्ञ के साथ मनाई हनुमान जयंती

भिवानी। टेका सोजी मन्दिर में वीरवार को हनुमान जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मन्दिर प्रबंधन द्वारा हवन पूजन और महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह शुभ मुहूर्त में मन्दिर के मुख्य पुजारी गजेंद्र के सानिध्य में विशेष हवन का आयोजन किया गया। मन्दिर प्रांगण में आहुतियां देते हुए भक्तों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पुजारी गजेंद्र ने कहा कि हनुमान जयंती का दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के संकल्प का दिन है। टेका सोजी मन्दिर में वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है कि हम सामूहिक हवन के माध्यम से विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हैं।

हनुमान जन्मोत्सव पर दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
भिवानी। कोंट रोड मिनी बाईपास काली माता मंदिर रोड स्थित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर में विशेष रूप से हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक ध्वजा लेकर मंदिर पहुंचे और विधिवत रूप से अर्पित की। मंदिर की प्रबंधक उर्मिला सैनी ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था और सेवा का प्रतीक है। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed