फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Hanging up his wife's killer

पत्नी के हत्यारे ने लगाई फांसी

Wed, 06 Aug 2014 12:29 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Wed, 06 Aug 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन

सोमवार को तेजधार हथियार से पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाले युवक का शव मंगलवार सुबह मानहेरू गांव के खेत में पेड़ से लटकता मिला। युवक ने सोमवार रात को फांसी लगा ली। मंगलवार को दोनों पति-पत्नी के शवों का सामान्य अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम हुआ।

विज्ञापन


मृतका के शव को मायके पक्ष के लोग अपने साथ रोहतक ले गए जबकि युवक का अंतिम संस्कार मानहेरू गांव में किया गया। युवक की मौत मामले में पुलिस ने चाचा के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे हनुमान गेट के नजदीक वाल्मीकि बस्ती में मंदिर के पीछे नरेश नामक युवक ने अपनी पत्नी रीना का तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद नरेश मौके से फरार हो गया था। मौके पर मौजूद नरेश की माता सरोज ने बताया था कि दोनों में झगड़ा हुआ और नरेश चाकू से रीना का गला काटकर भाग गया। वह रीना को अस्पताल ले जाने के लिए उठाने लगी तो उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई सन्नी व सुनील ने नरेश, उसकी माता सरोज, नरेश की बहन व जीजा पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सड़क किनारे खेत में लटकता मिला शव
पत्नी की हत्या का आरोपी नरेश का परिवार मूलरूप से मानहेरू गांव का रहने वाला है। इसलिए पत्नी की हत्या के बाद वह अपने गांव भाग गया। मंगलवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे मानहेरू गांव के मार्ग पर बच्चे दौड़ लगाने निकले तो उन्होंने बाबा बणीवाला के पास नरेश के शव को पेड़ से लटकता देखा।

बच्चों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। सरपंच नरेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई। पुलिस ने मृतक के चाचा सतबीर के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

दोनों का एक साथ हुआ पोस्टमार्टम
मृतका रीना व युवक नरेश के शवों का पोस्टमार्टम सुबह करीब साढे़ 11 बजे हुआ। डा. सुनीता ने दोनों का पोस्टमार्टम किया। रीना के शव को उसके परिजन रोहतक ले गए जबकि युवक नरेश के शव को चाचा सतबर, सरपंच नरेश अपने साथ मानहेरू ले गए। जहां शवों का अंतिम संस्कार हुआ।


मौसी के पास पहुंचा निहाल
मृतका रीना व नरेश के छह माह के लड़के निहाल को परिजनों ने सोमवार की सायं ही मृतका रीना की बहन के पास चांग गांव में भेज दिया। उधर, पत्नी की हत्या के बाद फांसी लगाने वाले नरेश को हर कोई कोस रहा था। जिसने भी इस घटनाक्रम के बारे में सुना वही नरेश को कोसने लगा। सभी कह रहे थे कि कुछ ही पल में हंसता-खेलता पूरा परिवार बर्बाद हो गया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed