{"_id":"6a933fedfcb2bb98b90bdc9c","slug":"hall-for-the-muslim-communitys-dharamshala-built-at-a-cost-of-15-lakh-in-bapoda-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156202-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बापोड़ा में 15 लाख से बना मुस्लिम समाज की धर्मशाला का हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बापोड़ा में 15 लाख से बना मुस्लिम समाज की धर्मशाला का हॉल
विज्ञापन
भिवानी। गांव बापोड़ा में मुस्लिम समाज की धर्मशाला में करीब 15 लाख रुपये की लागत से 40×25 फीट आकार का हॉल बनकर तैयार हुआ है। हॉल के निर्माण से मुस्लिम समाज और पूरे गांव को सामाजिक, धार्मिक व सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिलेगी। मुस्लिम समाज और ग्रामीणों ने वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी का आभार जताया।
ग्रामीणों के अनुसार धर्मशाला में बड़े हॉल की लंबे समय से जरूरत थी। इसके अभाव में सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करने में परेशानी होती थी। नए हॉल से मौसम की चुनौतियों के बीच भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए जा सकेंगे।
सर्वसमाज के विकास से मजबूत होगा भाईचारा
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि इमरान बापोड़ा ने कहा कि विकास कार्यों में बिना भेदभाव सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में किरण चौधरी के योगदान को अग्रणी बताया। इकबाल खान ने कहा कि किरण चौधरी ने मुस्लिम समाज की जरूरत को समझते हुए हॉल का निर्माण करवाया। बालमुकुंद बापोड़ा ने कहा कि गांव हमेशा से आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल रहा है। यह निर्माण कार्य सर्वसमाज के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम है। उन्होंने भविष्य में भी गांव के विकास के लिए सहयोग और मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई।