फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HAFED purchased 29758.25 metric tons of millet from 13170 farmers of 309 villages

Bhiwani News: हैफेड ने खरीदा 309 गांवों के 13170 किसानों का 29758.25 मीट्रिक टन बाजरा

Fri, 06 Oct 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
HAFED purchased 29758.25 metric tons of millet from 13170 farmers of 309 villages
भिवानी।
विज्ञापन

हैफेड ने अब तक 309 गांवों के 13170 किसानों का 29758.25 मीट्रिक टन बाजरा की कॉमर्शियल सरकारी खरीद कर ली है। जबकि रोजाना ही मंडियों में बाजरा की आवक बनी है। अब तक 30 फीसदी किसानों को ही उनकी फसल का खाते में भुगतान हुआ है। जबकि 70 फीसदी फसल बेच चुके किसानों को 48 घंटों बाद भी उनके खाता में फसल बिक्री का पैसा नहीं मिला है। मंडियों में हैफेड की कॉमर्शियल सरकारी खरीद जारी है।

भिवानी जिले की 11 और चरखी दादरी की दो मंडियों में बाजरा की सरकारी खरीद चल रही है। दोनों ही जिलों में हैफेड किसानों का कॉमर्शियल सरकारी खरीद कर रहा है। वेयर हाउस की एमएसपी पर खरीद का अभी किसानों को इंतजार है। जिले भर में वीरवार तक 29758.25 मीट्रिक टन बाजरा खरीद हो चुका है। इसमें से 13130.25 मीट्रिक टन बाजरा का मंडियों से उठान कराया जा चुका है। जबकि 166228 मीट्रिक टन बाजरा उठान के बगैर मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है। अब तक मात्र 40 फीसदी बाजरा का ही उठान हुआ है।
विज्ञापन






बिना झराई ही कट्टों में हो रही बाजरा की भराई

मंडियों में बिना झराई के ही बाजरा की भराई का खेल भी चल रहा है। हालांकि एजेंसियों के निरीक्षण के दौरान बाजरा की ढेरी साफ दिखाई जाती है, लेकिन जब उसकी भराई कराई जाती है तो झराई किया गया कूड़ा भी ढेरी में मिलाकर उसे कट्टों में भर दिया जाता है। भिवानी मंडी में कई ढेरियों में इसी तरह से भराई कराई जा रही है। हालांकि गोदामों में उतारने के दौरान चेकिंग में कई कट्टों को रिजेक्ट कर वापस लौटाया जा रहा है। मंडी में साफ सफाई को लेकर भी व्यवस्था चौपट है। जबकि किसानों के लिए शौचालय और पीने की व्यवस्था भी आढ़तियों के ही रहमोकरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन






शुक्रवार को भिवानी में मंडी में पहुंचे 203 किसान, 3991 क्विंटल बाजरा की हुई आवक

भिवानी मंडी में शुक्रवार को 203 किसानों के गेट पास काटे गए। ये किसान 3991 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे। इनकी ढेरियां मंडी में लगवाई गई है। हालांकि पहले से ही मंडी में करीब 75 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा पड़ा है। इसकी खरीद भी धीमी चाल से हो रही है।


मंडियों में बाजरा खरीद के साथ-साथ उठान भी कराया जा रहा है ताकि उनका भुगतान समय पर किया जा सके। अब तक अधिकांश किसानों का भुगतान उनके खाते में किया जा चुका है। जिन किसानों का बाजरा खरीद के बाद गोदामों में पहुंच रहा है। उनका भुगतान भी जारी है।

-राजेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक हैफेड, भिवानी।







मंडी-

बाजरा खरीद मीट्रिक टन में


1. बवानीखेड़ा-
731.40

2. बहल-

1398.70

3. भिवानी-

6406.60

4. ढिगावा-

4038.10

5. ईशरवाल-

0.00

6. जूई-

6618.05

7. कैरू-

0.00

8. लोहारू-

5228.60

9. पाजू-

0.00

10. सिवानी-

48.50

11. तोशाम-

5288.30

कुल-

29758.25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article