फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Guru Ravidas' birth anniversary celebrated in Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी में मनाई गुरु रविदास की जयंती

Sat, 24 Feb 2024 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 24 Feb 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas' birth anniversary celebrated in Bhiwani

विज्ञापन



खटीकान प्रगतिशील ट्रस्ट ने मनाई गुरु रविदास की जयंती



भिवानी। खटीकान प्रगतिशील ट्रस्ट की ओर से नया बाजार स्थित खटीक धर्मशाला में शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इसमें हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडगुज्जर मुख्य अतिथि रहे। विजेंद्र बडगुज्जर ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज जैसे महापुरुष किसी एक समाज के न होकर सर्व समाज के होते हैं। इस मौके पर ट्रस्ट के प्रधान इंद्र पंवार, केदारनाथ, शिवलाल पंवार, रविंद्र बुंदेला, धर्मेंद्र किराड, विनोद पंवार, रामधारी पंवार, मुकेश खटीक, प्रदीप पंवार, प्रेमचंद पन्नालाल चावला आदि मौजूद रहे।




स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा पार्क में मनाई जयंती



भिवानी। कीर्तिनगर स्थित स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा पार्क में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। अतिथियों ने गुरु रविदास महाराज का योगदान बताया और उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। मांगेराम सांगवान की अध्यक्षता में सेवानिवृत बीडीपीओ राजकुमार शर्मा ने संचालन किया। पार्षद अंकुर कौशिक, पूर्व सरपंच राजू नांगल, प्रो. सतपाल आर्य, प्राचार्य राजकुमार, भीम श्योपरणा, राजेंद्र धानक, वीरेंद्र किरोड़ी, सूरजभान खरकिया, सूबेदार सिंह, सुरेश शर्मा, अरुण गौड़ आदि का संबोधन हुआ। इस अवसर पर धर्मबीर रंगा, बलबीर रंगा, सुरेश कोहाड़िया, दिलबाग ग्रेवाल, मुनशीराम, कुलदीप हड़ोदिया, बिमला परमार, रतीराम सैनी, अनिल वत्स आदि मौजूद रहे रहे।
विज्ञापन










महान समाज सुधारक थे संत गुरु रविदास : प्रेमनाथ कौशिक



भिवानी। सामाजिक समरसता मंच ने ढाणा रोड स्थित गुलाबनगर हनुमान मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई। मंच के जिला संयोजक प्रेमनाथ कौशिक ने कहा कि संत रविदास बेहद धार्मिक स्वभाव के थे। मुख्य वक्ता सह संयोजक नवीन सैणी, केशवनगर से जितेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, ऋषभ चौहान ने कहा कि संत रविदास ने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी। ब्रजमोहन कौशिक ने बताया कि रविदास के बारे में बताया। कहा कि बचपन से ही उन्हें अलौकिक शक्तियां प्राप्त थीं। इस मौके पर मुकेश अग्रोहिया, बजरंग बंसल, धर्मवीर यादव, उमेद प्रजापति, भजन गायक रामगोपाल लखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








जयंती पर भाजपाइयों ने संत रविदास को किया नमन



भिवानी। भाजपाइयों ने भी जयंती पर संत रविदास को नमन किया। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि संत रविदास 15वीं शताब्दी के एक महान संत और समाज-सुधारक थे। उन्होंने उत्तर भारतीय भक्ति आंदोलन का नेतृत्व किया। ईश्वर के प्रति प्रेम भाव रखने वाले संत रविदास ने सामुदायिक एवं सामाजिक सुधार के लिए अपनी कविताओं के जरिये आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश दिया। रितिक वधवा ने कहा कि संत रविदास ने अपने दोहों और पदों के माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया। इस मौके पर डाॅ. योगेश, रमेश चौधरी, भूपेंद्र तिगडाना, जिनेंद्र जैन, राजा वाल्मीकि, रजत तिगडाना, सुनील कुमार, कमल कुमार आदि ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।










जयंती पर गुरु रविदास मंदिर में भंडारे का आयोजन



भिवानी। शहर के लाजपतनगर स्थित गुरु रविदास मंदिर में शनिवार को संत गुरु रविदास की जयंती मनाई। वहां भंडारे का भी आयोजन किया। हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन विजेंद्र बडगुज्जर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि संत रविदास को रैदासजी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने दोहों और पदों से समाज में जातिगत भेदभाव दूर कर सामाजिक और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी। अधिवक्ता अजय संभ्रवाल ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर एसडीओ पन्नालाल चावला, समाजसेवी सुरेश सैनी, पप्पू सिंह, सूबे सिंह, प्रो. अश्विनी सभ्रवाल, अधिवक्ता अजय संभ्रवाल, प्रो. सुरेश धानिया, डाॅ. चंद्रभान यादव, बलवान भुक्कल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।









तिगड़ाना के वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में मनाई जयंती



भिवानी। गांव तिगड़ाना स्थित वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र में जयंती पर संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। ग्रामीण नंदराम, राजकुमार, चरणदास, बलवान ने कहा कि संत गुरु रविदास ने छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष कर शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने शिक्षित समाज की परिकल्पना की। संत रविदास किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महान संत, दार्शनिक, कवि, समाज सुधारक थे। इस अवसर पर नंदराम फौजी, मंजीत वैद, मास्टर शक्ति, राजकुमार चौकीदार, मास्टर दलबीर, धर्मेंद्र वैद, डाॅ. राजबीर दहिया, चरणदास फौजी, अरुण कांगड़ा, रविंद्र वैद आदि मौजूद रहे।











लंगर लगाकर मनाई गुरु रविदास जयंती



भिवानी। संत गुरु रविदास की जयंती पर संत रविदास महासभा की ओर से रोहतक गेट पर लंगर लगाया गया। इसका शुभारंभ गुलाबदासी आश्रम हांसी के संत बिजेंदर दास महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज हमेशा गरीबों बेसहारों को सेवा की शिक्षा देते थे। इस मौके पर संत गुरु रविदास महासभा की प्रधान एडवोकेट सुनीता गोलपुरिया, परमहंस चोपड़ा, राकेश गौड़, रामकुमार भगत, पूर्व पार्षद माया देवी, सुमित्रा देवी, शीला गौरा, संतलाल लोहिया, रंजन बराड़, धर्मबीर भुक्कल आदि मौजूद रहे।





संत गुरु रविदास ने किया था सर्व समाज का उत्थान : सुमित नागर



भिवानी। संत रविदास के 647वें जन्मोत्सव पर गांव जताई में विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें धानक जनकल्याण मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रतिभा विकास मंच के जिला मीडिया प्रभारी सुमित नागर जताई ने संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि महान संत गुरु रविदास ने सर्व समाज के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे। गुरु रविदास पशु बलि, मूर्ति पूजा, सती प्रथा आदि बुराइयों के खिलाफ थे। उन्होंने समाज से यह बुराई मिटाने के लिए कई प्रयास किए।







आंबेडकर भवन में मनाई रविदास जयंती



भिवानी। बैंक कॉलोनी स्थित आंबेडकर भवन में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाई गई। समिति के सदस्यों ने आंबेडकर भवन में संत गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली। वहां लंगर भी हुआ। इस मौके पर सभा के पूर्व प्रधान सुनील गोलपुरिया, रामपाल छछिया, सुनीता गोलपुरिया, एडवोकेट परमहंस चोपड़ा, प्रदीप सरोहा आदि मौजूद रहे। संवाद







वूमेन हेल्पिंग सोसायटी ने बताया संत गुरु रविदास का योगदान



भिवानी। वूमेन हेल्पिंग सोसायटी ने शनिवार को हालुवास गेट पर रविदास सामुदायिक केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया। सोसायटी की अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि संत गुरु रविदास महान संत थे। धर्मशाला के प्रधान प्रकाश ने कहा कि हम सभी को संत-महात्माओं के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए। इस मौके पर सीता, कुसुम बागड़ी, काजल, पिंकी बागड़ी, प्रीति कांगड़ा, ममता, कविता, केला देवी, राज देवी, कृष्णा देवी आदि मौजूद रहीं।




गुरु रविदास ने समाज को दिया नैतिक आधार : मास्टर सतबीर रतेरा



बवानीखेड़ा। हल्का बवानीखेड़ा के खरक, बलियाली, कुंगड़, धनाना, मंढाणा आदि गांवों में गुरु रविदास जयंती समारोह हुए। इनमें कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मास्टर सतबीर रतेरा भी शामिल हुए। उन्होंने सिविल अस्पताल में लगे शिविर में पहुंचे रक्तदानियों का भी हौसला बढ़ाया। उनकी धर्मपत्नी पूर्व पार्षद रविता सतबीर रतेरा ने भी तिगड़ाना, घुसकानी, तालु और पुर आदि गांवों में आयोजित समारोह में भाग लिया। रतेरा ने कहा कि संत रविदास निर्गुण भक्ति धारा के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे।

गुरु रविदास जयंती पर सत्संग एवं भंडारे का आयोजन



भिवानी। युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट ने गांव ढाणा लाडनपुर में सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया। बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि संत गुरु रविदास ने जीवनभर भेदभाव, पाखंड, ऊंच-नीच, मुक्ति का आंदोलन चलाया था। हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज एवं ढाणा लाडनपुर आश्रम के आचार्य दलबीरानंद कार्यक्रम के संयोजक रहे। निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज बलदेव राज नागपाल भी आए। इस मौके पर विधायक के पुत्र अमन सर्राफ, विधायक के पीएसओ पारस डालमिया, मनीराम सिरोहा, समाजसेवी रमेश सैनी, पर्यावरण प्रहरी, विजय सिंहमार, बबीता तंवर, राहुल नरेंद्र शर्मा, अंकुर चावलवाला, ओमप्रकाश मेहता आदि मौजूद रहे।




विद्यार्थियों को सम्मानित कर मनाई जयंती



भिवानी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह सेवा ट्रस्ट के प्रधान मोनू तालु ने गांव सिवाना में विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास ने समाज में व्याप्त जाति प्रथा की कुरीतियों के खिलाफ अपनी वाणी के माध्यम से समाज में समता और बराबरी का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि हमें उनकी शिक्षाओं का पालन कर समाज और देश के निर्माण के लिए एकजुट होना चाहिए। इस मौके पर मुकेश सैनी, अंकित सांगवान, रवि गुर्जर, अमित आसलवासिया, रोहित मिताथल, गुलाब सिंह, हवा सिंह, हरिदास मेहरा, विजय सिवाना आदि मौजूद रहे।





सामाजिक समरसता को बढ़ाने में गुरु रविदास का अहम योगदान



लोहारू। गुरु रविदास मंदिर परिसर में जयंती समारोह हुआ। इस दौरान जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं समाज सेवी राजबीर फरटिया ने कहा कि संत शिरोमणि सतगुरु रविदास ने समाज में सामाजिक भाईचारे और समरसता को बढ़ाने का संदेश दिया था। गुरु रविदास ने समाज में फैली जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं का घोर खंडन किया और पूरी सृष्टि को आत्मज्ञान का मार्ग प्रशस्त किया। कांग्रेस के संयोजक धीरूभाई पटेल भी उनके साथ रहे। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सिघानी के श्रीश्याम मंदिर में आयोजित श्रीश्याम महोत्सव में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed