फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gunjan, Nidhi, Mannat top in wrestling

कुश्ती में गूंजन, निधि, मन्नत अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gunjan, Nidhi, Mannat top in wrestling
भिवानी। जिलास्तरीय दो दिवसीय स्कूल खेल स्पर्धा रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुई। कुश्ती के कड़े मुकाबले हुए। विभिन्न भार वर्ग में गूंजन, निधि, मन्नत अव्वल रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भीम स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्कूली खेलों के समापन पर अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में कुश्ती, कबड्डी, योगा, वॉलीबाल, खो-खो, एथलेटिक्स, हैंडबाल, बॉस्केटबाल, फुटबाल, हाकी, क्रिकेट, ताईक्वांडो, भारतोलक, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता के दौरान भीम स्टेडियम भी दर्शकों की भीड़ से खचाखच दिखाई दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरेश महता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश ढ़ांडा, प्राचार्य सत्यप्रकाश बंसल, प्राचार्य निहाल सिंह सांगा ने की।
विज्ञापन

----------
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
सोमदत्त शर्मा एवं विनोद पिंकू ने बताया कुश्ती की अंडर-14 आयु वर्ग में 30 किलोग्राम भार वर्ग में गुंजन धारेडू, 33 किलोग्राम में निधि उमरावत, 36 किलोग्राम भार वर्ग में मन्नत भिवानी, 39 किलोग्राम में पूजा धनाना, 42 किलोग्राम में स्नेहा लोहानी, 46 किलोग्राम में रीतिका भिवानी, 50 किलोग्राम में दीपांशी भिवानी, 54 किलोग्राम में लीशा धनाना, प्रथम रही। अंडर-17 में 40 किलोग्राम भार वर्ग में कॉफी मंढ़ाणा, 43 किलोग्राम में रविना भिवानी, 46 किलोग्राम भार वर्ग में अंजली मंढ़ाणा नरसान, 49 किलोग्राम में सुनीता लोहानी, 53 किलोग्राम में पायल मानहेरू प्रथम रही। अंडर-19 में 50 किलोग्राम भार वर्ग में सुनैना भिवानी, 53 किलोग्राम में वर्षा मानहेरू, 57 किलोग्राम भार वर्ग में तनिक्षा धनाना प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
खो-खो के अंडर-14 आयु वर्ग में सांगा स्कूल की टीम अव्वल
खो-खो प्रतियोगिता की अंडर-14 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगा व राजकीय उच्च विद्यालय बोहल, अंडर-17 में राजकीय उच्च विद्यालय प्रेमनगर व राजकीय उच्च विद्यालय बोहल व अंडर-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांगा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमालपुर क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। चैस प्रतियोगिता की अंडर-14 आयु वर्ग में खुशबू दुल्हेड़ी व सानिया दुल्हेड़ी, अंडर-17 में नैना दुल्हेड़ी व प्रीति दुल्हेड़ी व अंडर-19 में पूजा दुल्हेड़ी व शकुंतला क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
----------
वॉलीबाल स्पर्धा के अंडर-17 आयु वर्ग में छपार कलां की टीम प्रथम
वॉलीबाल प्रतियोगिता की अंडर-17 आयु वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय छपार कलां प्रथम, सर्वोदय सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे। एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में अंडर-14 में 100 मीटर दौड़ में सिमरन बवानीखेड़ा व निकिता भिवानी, 200 मीटर में सिमरन भिवानी व निकिता भिवानी, 400 मीटर में कविता गैंडावास व कोमल मिलकपुर, 600 मीटर में रौनक मुंढ़ाल व दीपिका तोशाम, लांग जंप में मीनाक्षी भिवानी व डिंपल भिवानी, हाईजंप में प्रिया जाटु लोहारी व दिव्यां मिल्कपुर क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में सीमा बुसान, साक्षी तोशाम, 200 मीटर दौड़ में शशी बवानीखेड़ा व गरिमा मिल्कपुर, 400 मीटर दौड़ में शशी बवानीखेड़ा व गरिमा बवानीखेड़ा, 800 मीटर दौड़ में खुशबू बड़सी व डौली भिवानी, 1500 मीटर दौड़ मे हीना बड़सी व रविना हालुवास, 3 हजार मीटर दौड़ में प्रीति मिराण व सोनम नूनसर, ट्रिपल जंप में शशी बवानीखेड़ा व अंशुल भिवानी, जैवलिन थ्रो में मानसी गोरीपुर व प्राची गौरीपुर, हैमरथ्रो में नीरज जाटु लोहारी व ज्योति मिलकपुर, हाईजंप में ज्योति भिवानी व शर्मिला सुंदरपुर क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही।
-----------
योगा स्पर्धा के अंडर-17 आयु वर्ग में जया वर्मा विजेता
योगा प्रतियोगिता की अंडर-14 आयु वर्ग में मानवी मल्हान डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, इशिका डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, कोमल दीक्षा पब्लिक स्कूल कलिंगा, अंडर-17 में जया वर्मा भिवानी, हिमांशु लेघां, काजल कलिंगा, अंडर-19 में खुशी लेघां, प्रीति डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, साक्षी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालुवास क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
-----------
ये रहे ओवरऑल कमेटी के सदस्य
प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक ओवरऑल कमेटी का गठन किया। इसमें राजेश ढांडा, विरेंद्र घणघस, राजपाल तंवर, बलवान डीपीई, सत्यवान प्रवक्ता, अनिल सांगवान, श्रीभगवान, गजानंद, सोमदत्त शर्मा, विनोद पिंकू, डॉ. अनिल, मांगेराम ढिग़ावा, राजेश सिवाच, विनोद बॉक्स लोहारू, जरनैल सिंह, मोतीलाल जांगड़ा, प्रदीप घणघस, सुखदेव डीपीई, देवेंद्र अत्री, जोगेंद्र पीटीआई, रणबीर सैय, रामपाल तंवर, राजेश्वर ढिल्लो शामिल रहे।

-----------
शारीरिक शिक्षकों ने जताया विरोध
शारीरिक शिक्षकों ने प्रतियोगिता के दौरान सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति का जमकर विरोध जताया। शारीरिक शिक्षकों ने प्रतियोगिता के दौरान काली पट्टी बांधकर सरकार की ट्रांसफर ड्राईव में पोस्ट कैप्ट करने व एनीव्हेयर में डीपीई को दूर-दराज स्थानांतरित करने का विरोध जताया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वे प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed