फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gujarat SAI team stood first in handball

Bhiwani News: हैंडबाल में गुजरात साई की टीम रही प्रथम

Tue, 26 Nov 2024 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 26 Nov 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Gujarat SAI team stood first in handball
गांव धनाना में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मौजूद अति​थि, खिलाड़ियों के साथ 
भिवानी। खेलों में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान से न केवल खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन होता है, बल्कि अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। यह बात किसान युवा क्लब के संचालक राकेश बेनीवाल ने गांव धनाना में हैंडबाल कोच कुलजीत सिंह सिप्पा की स्मृति में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

हैंडबाल कोच कुलजीत सिंह सिप्पा की स्मृति में आयोजित इस हैंडबाल प्रतियोगिता का स्पांसर किसान युवा क्लब रहा। इस प्रतियोगिता में देशभर से करीबन 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें गुजरात साई की टीम प्रथम, धनाना की टीम द्वितीय तथा पंजाब विश्वविद्यालय की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन

विजेता टीमों को मुख्यअतिथि किसान युवा क्लब के संचालक राकेश बेनीवाल ने 51 हजार, 31 हजार व 21 हजार की नकद राशि देकर सम्मानित किया। राकेश बेनीवाल ने कहा कि खेलों की बदौलत ही आज हरियाणा विश्व भर में अपनी अलग पहचान रखता है तथा यह सब यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा एवं मेहनत के दम पर ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed