फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   GSK Trust will encourage rural girl students

Bhiwani News: ग्रामीण छात्राओं को प्रोत्साहन देगा जीएसके ट्रस्ट

Mon, 06 May 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
GSK Trust will encourage rural girl students
​भिवानी के गांव कुंगड़  स्कूल में मौजूद स्टाफ, अति​थि व छात्राएं।
भिवानी। गांव कुंगड़ के वीर शहीद लाजपत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा का परिणाम पिछले साल के मुकाबले इस बार बेहतर रहा है। गांव के राजकीय कन्या स्कूल में 12वीं कक्षा की 37 छात्राओं में से 26 छात्राओं ने मेरिट में स्थान बनाया है। ग्राम सेवा केंद्र (जीएसके) ट्रस्ट आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों को निशुल्क तकनीकी शिक्षा देकर जहां गरीब बेटियों को प्रगति के लिए प्रेरित कर रहा है। अब गांव के वीर शहीद लाजपत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम के साथ मिलकर तकनीकी शिक्षा का स्तर बढ़ाने और सरकारी स्कूल में छात्राओं का संख्या बढ़ाने के लिए जीएसके ट्रस्ट भी काम करेगा।
विज्ञापन

जीएसके ट्रस्ट ने गांव कुंगड़ के सरकारी स्कूल में शिक्षा का स्तर और छात्राओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इस पहल के साथ जीएसके ट्रस्ट अब गांव कुंगड़ और आसपास के गांव से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 84 बेटियों को मास्टर ऑफ कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कोर्स करवाएगी।
विज्ञापन

इस एक वर्षीय कोर्स पर 15.12 लाख रुपये का खर्च ट्रस्ट उठाएगा। इन 84 बेटियों में से 28 बेटियां केवल गांव कुंगड़ के कन्या विद्यालय से चुनी जाएंगी। इन छात्राओं का चयन स्कूल प्रबंधन करेगा जबकि अन्य 56 बेटियों का चयन सरपंच के माध्यम से जारी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के प्रमाणपत्र के आधार पर होगा। गांव गुहांड की बहू-बेटियां भी ट्रस्ट की वेबसाइट www.gsktrust.com पर जाकर भी कंप्यूटर की निशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन कर सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटियों को संस्थान शुरू करने पर आधा खर्च देगा जीएसके
जीएसके ग्रुप के सहसंस्थापक रविंद्र कुमार ने बताया कि जीएसके शिक्षण संस्थान में पहले गांव गुहांड की आर्थिक रूप से कमजोर बहू-बेटियों को कंप्यूटर शिक्षा में तीन माह तक का कोर्स कराया जाता था लेकिन अब कंप्यूटर का एक साल तक का कोर्स कराया जा रहा है। इस संस्थान की पूर्व छात्रा शादी के बाद ससुराल की बेटियों को कंप्यूटर और अन्य कोर्सों की शिक्षा देगी, उसके लिए उस बेटी को संस्थान शुरू करने के लिए जीएसके ट्रस्ट आधा खर्च देगा।


सिलाई-कढ़ाई, खूबसूरती और पहनावा भी सिखा रही संस्था

जीएसके ट्रस्ट कंप्यूटर शिक्षा के साथ ग्रामीण बेटियों को फैशन डिजाइनिंग और ब्यूटीशियन कोर्स के साथ आगे बढ़ाने और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। कुंगड़ संस्थान की प्रबंधक पूजा बिसला ने बताया कि गांवों में ऐसे शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था न होने के कारण अधिकतर बेटियां दसवीं और 12वीं के बाद पढ़ाई से वंचित रह जाती हैं। इसलिए जीएसके ट्रस्ट का मुख्य मकसद हर तबके की छात्राओं को हर क्षेत्र में शहर से बेहतर शिक्षा देना है।
जीएसके में अच्छे अंक लेने पर भी बेटियों को पासिंग आउट समारोह में विशेष सम्मान दिया जाता है। वर्ष 2016 से यह ट्रस्ट 1,756 बहू-बेटियों ने कंप्यूटर शिक्षा, सिलाई-कढ़ाई, खूबसूरती और पहनावा सिखा चुका है।



जीएसके ट्रस्ट ने गरीब बेटियों की तकनीकी शिक्षा का सराहनीय बीड़ा उठाया है। राजकीय कन्या स्कूल की 28 छात्राओं को एक साल का कंप्यूटर संबंधी काेर्स निशुल्क करने का मौका मिलेगा। पढ़ाई के साथ तकनीकी कोर्स कर छात्राएं 12वीं के बाद सरकारी नौकरी के लिए भी आवेदन कर सकेंगी। -भुवनेश कुमार मुदगिल, प्राचार्य, राजकीय कन्या स्कूल, कुंगड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed