फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Green India won the cricket match by five wickets

Bhiwani News: ग्रीन इंडिया ने पांच विकेट से जीता क्रिकेट मैच

Thu, 29 May 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 29 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Green India won the cricket match by five wickets
क्रिकेट मैदान में ​खिलाड़ियों को नशा न करने की शपथ दिलाते समिति के सदस्य।
भिवानी। महाराणा प्रताप जयंती पर गांव ढाणा नरसान के क्रिकेट मैदान में सद्भावना टी-20 प्रतियोगिता करवाई गई। यह आयोजन सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति और सदाचारी शिक्षा समिति द्वारा हिट एंड रन सड़क सुरक्षा अभियान और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किया गया।
विज्ञापन

आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से सामाजिक जागरूकता से जोड़ना था। इस मौके पर दो रोमांचक टी-20 मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ग्रीन इंडिया टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ग्रीन वर्ल्ड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 97 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में ग्रीन इंडिया टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 14 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

इस मैच में अवशेष, हर्षित और मास्टर कपिल की बेहतरीन पारियों की बदौलत ग्रीन इंडिया ने मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। दूसरा मैच और भी अधिक रोमांचक रहा। ग्रीन इंडिया ने फिर टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। ग्रीन वर्ल्ड टीम के कप्तान मास्टर दयानंद ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए। इसकी बदौलत टीम ने 13 ओवर में 130 रन और अंत में कुल 157 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन इंडिया की टीम इस लक्ष्य के सामने संघर्ष करती रही और 15 ओवर में केवल 67 रन पर सिमट गई। इस तरह ग्रीन वर्ल्ड टीम ने दूसरा मुकाबला 90 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
समाजसेवी कर्मवीर दुधिया व विद्यालय संचालिका सावित्री यादव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीरों की जयंती पर ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा जैसे अभियानों के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हिट एंड रन कानून एवं सड़क सुरक्षा समिति भारत सरकार के सदस्य और नशा मुक्त भारत अभियान के संयोजक अशोक कुमार भारद्वाज ने युवाओं को कहा कि खेल एक सशक्त माध्यम है। जिसके जरिए समाज को नशे से दूर रखने और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया जा सकता है। इस आयोजन में सतीश यादव, मास्टर अमित कुमार, मास्टर कपिल वर्मा, मास्टर दयानंद, अमन कुमार, संजय कुमार, शुभम कुमार, सावन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed