फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Grandmother and grandson dies after being hit by speeding car

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दादी-पोते की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Grandmother and grandson dies after being hit by speeding car
तोशाम। तोशाम में रविवार सुबह भिवानी मार्ग स्थित हर्बल पार्क से भ्रमण कर घर लौट रहे दादी-पोते की तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतका की पौत्री घायल हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तोशाम के भिवानी मार्ग निवासी महिला नर्मदा (55), उसका पौत्र कार्तिक (6) और पौत्री दिव्या (9) रविवार सुबह हर्बल पार्क में घूमने गए थे। पार्क में भ्रमण कर घर लौटते समय सड़क पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार्तिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला नर्मदा ने इलाज के दौरान नागरिक अस्पताल तोशाम में दम तोड़ दिया। दिव्या को हल्की चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलते ही तोशाम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया। दोपहर में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

कार्तिक अपने माता -पिता का था इकलौता पुत्र
कार्तिक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिसकी रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। दादी-पोते की एक साथ मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, मृतक महिला नर्मदा के छोटे बेटे योगेश ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका बड़ा भाई पूनम जनस्वास्थ्य विभाग में बतौर डीसी रेट चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पूनम का बेटा कार्तिक और बेटी नौ वर्षीय दिव्या भी दादी के साथ ही पार्क में घूमने गई थी। वे रोजाना ही पार्क में जाते थे। कार्तिक दूसरी कक्षा में पढ़ता था। सड़क हादसे ने न केवल परिवार के सिर से बुजुर्ग का साया छीन लिया, बल्कि एक परिवार का चिराग भी बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed