फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gram Panchayat Lohani decided to collectively boycott Lok Sabha elections

Bhiwani News: ग्राम पंचायत लोहानी ने किया लोकसभा चुनाव का सामूहिक बहिष्कार का फैसला

Mon, 18 Mar 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 18 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Lohani decided to collectively boycott Lok Sabha elections
लोहानी में पंचायत में मौजूद ग्रामीणों को संबो​​धित करते ​वक्ता।
जूई कलां (भिवानी)। गांव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चाओं करने के लिए गांव लोहानी में पंचायत हुई। पंचायत में पेयजल की समस्या मुख्य बिंदु रही। पंचायत में पेयजल समस्या से परेशान ग्रामीणों ने कठोर निर्णय लेते हुए लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

पंचायत फैसले के बारे में सरपंच अशोक ने बताया गांव में पिछले 20 वर्षों से कोई भी नये जलघर का निर्माण नहीं होने से वर्तमान में गांव में पेयजल समस्या बहुत विकराल रूप लेती जा रही है। हालात इतने गंभीर है कि सर्दी के मौसम में भी पेयजल सप्लाई बाधित रहती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। मई और जून माह की गर्मी में हालात किस कदर दयनीय होंगे। इस समस्या बारे जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा नए जलघर हेतु स्वीकृति भी प्रदान की जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद भी ग्रामीण पेयजल को तरस रहे है। इसीलिए लोहानी ग्राम पंचायत ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है। सरपंच ने बताया कि गांव लोहानी से नंदगांव, सारंगपुर, आसलवास में पेयजल के लिए लोहानी गांव पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed