फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   graduation examination, cblu, online exam

सीबीएलयू में ऑनलाइन होगी स्नातक की परीक्षा

Wed, 09 Jun 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
graduation examination, cblu, online exam
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाओं का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा की समय और तिथि जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को घर बैठे ही ऑनलाइन परीक्षा देनी है। इसके लिए वो स्मार्टफोन, लैपटॉप और कंप्यूटर का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा लॉकडाउन के शुरुआत में भी स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से ही ली गई है। वर्तमान समय में फैले कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाओं की डेट सीट भी जारी कर दी है। पिछले दिनों विभिन्न छात्र संगठनों व नेताओं ने ऑनलाइन परीक्षा करवाने का विरोध किया था। उनकी मांग थी कि कोरोना संक्रमण टल जाने के बाद ही परीक्षाएं करवाई जानी चाहिए। ताकि विद्यार्थी ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा दें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में हो रही नेटवर्क की दिक्कत के कारण कई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। वहीं कुछ छात्र संगठनों ने ऑनलाइन परीक्षा करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

ये रहेगा शेड्यूल:
कोर्स दिनांक
बीए 17 जून से 7 जुलाई तक।
बीकॉम 18 जून से 3 जुलाई तक।
बीएससी 18 जून से 8 जुलाई तक।
बीसीए 18 जून से 26 जून तक।
बीबीए 18 जून से एक जुलाई तक।
बी.फार्मा 18 जून से 26 जून तक।
बीएएलएलबी 18 जून से तीन जुलाई तक।
एलएलबी 18 जून से तीन जुलाई तक।
जारी की गाइडलाइन:
- अगर कोई विद्यार्थी कोरोना संक्रमित है तो वह विश्वविद्यालय को इसकी सूचना दे, ताकि उसकी परीक्षा बाद में ली जा सके।
- किसी विद्यार्थी के पास ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए माध्यम की व्यवस्था नहीं है तो वह अपने विभाग के अधिकारी से बात करें।
- परीक्षा का समय दोपहर ढाई से साढ़े चार बजे तक का है और परीक्षा के तुरंत बाद पीडीएफ संबंधित टीचर के पास भेजनी होगी।
- परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को लिंक दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वो परीक्षा में ऑनलाइन वीडियो से जुड़ पाएंगे।
- परीक्षा संबंधित किसी भी समस्या के लिए विद्यार्थी परीक्षा नियंत्रण व अपने विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
ये बोले छात्र नेता-
कोरोना काल में ऑनलाइन परीक्षा करवाना ही सही विकल्प है। पिछले दिनों अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ऑनलाइन परीक्षा करवाने की मांग की थी, जो पूरी हो गई है। प्रमोट करने से विद्यार्थी की काबिलियत का पता नहीं चल पाता। प्रमोट होने के कारण होनहार विद्यार्थी भी कम अंकों से पास होते हैं। इसलिए परीक्षा करवाना जरूरी है और कोरोना काल में ऑफलाइन परीक्षा हो नहीं सकती। ऐसे में विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश कुमार चौधरी, सीबीएलयू इकाई अध्यक्ष, अभाविप।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा स्नातकोत्तर की परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन करवाया गया था। उस दौरान काफी विद्यार्थियों को उत्तर सीट की पीडीएफ ईमेल करने में परेशानी आई थी। काफी विद्यार्थी ईमेल नहीं कर पाए थे। ऐसे में प्रशासन को उन्हें दोबारा मौका देना चाहिए। साथ ही स्नातक के परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन दिए जाने चाहिए। विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा माध्यम का चयन कर सकें।

- मोनिका जांगड़ा, प्रधान, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज।
वर्जन::
विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं और अब स्नातक की भी परीक्षाएं करवाई जाएंगी। जो विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा दे सकता है वह तय तिथि को परीक्षाएं दे। अगर किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन परीक्षा देने में परेशानी है तो वह बाद में भी परीक्षा दे सकता है।
- डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, रजिस्ट्रार, सीबीएलयू भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed