फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government should collect sports trainers and necessary resources

Bhiwani News: खिलाड़ियों के लिए खेल प्रशिक्षक और जरूरी संसाधन जुटाए सरकार

Sat, 24 Feb 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 24 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Government should collect sports trainers and necessary resources
भिवानी। खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन योजनाओं से काम नहीं चलेगा। धरातल पर भी खिलाड़ियों के लिए मूलभूत सुविधाएं जुटाना जरूरी है, जिनकी उन्हें तत्काल आवश्यकता है। खिलाड़ियों के लिए ग्राम स्तर पर खेल मैदान तो हैं, मगर खेल प्रशिक्षक नहीं हैं। जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम में भी कई खेलों के तो खेल प्रशिक्षक ही नहीं हैं, ऐसे में खिलाड़ी अपना खेल कौशल कैसे निखारेंगे और कैसे मेडल जीतकर लाएंगे। खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त खेल प्रशिक्षक और खेल संसाधन बहुत जरूरी हैं, इन्हें पूरा करने के लिए सरकार को ध्यान देना चाहिए। ये बात जनमंच कॉलम के माध्यम से शहर प्रबुद्धजनों ने कहीं।
विज्ञापन



हरियाणा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस आवश्यकता है तो उन प्रतिभाओं को उभारने की। भिवानी खेलों के मामले में खेल हब माना जाता है। प्रत्येक गांव में खिलाड़ी आपको तैयारी करते हुए देखे जा सकते हैं। बस आवश्यकता है तो उनको सही प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की। खिलाड़ियों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह सरकार उनको पूरी तरह उपलब्ध नहीं कर पा रही हैं। अगर खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं सही समय पर उपलब्ध हों तो हमारे खिलाड़ी न केवल देश स्तर पर बल्कि एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक खेलों में बहुत अधिक पदक ला सकते हैं।
विज्ञापन

- संदीप वधवा, सेक्टर 13 निवासी।


हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए काफी योजनाएं चला रही हैं, लेकिन धरातल पर अधिकारी इन योजनाओं को खिलाड़ियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के खेल मैदानों की हालत सुधार उनमें खिलाड़ियों का नियमित खेल अभ्यास कराया जाए तो बेहतर खिलाड़ी तैयार होंगे, जिन्हें खेल प्रशिक्षकों का उचित मार्गदर्शन मिलने पर वे जिले के लिए मेडल जाएंगे। ग्रामीण स्तर पर खेल स्टेडियम की सुविधा भी बढ़ाई जाएं ताकि बेहतर खिलाड़ी तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रीतिक वधवा, सामाजिक कार्यकर्ता।
















कहने को तो हरियाणा सरकार ने गांव, शहरों में स्टेडियम बनाए हुए हैं। लेकिन स्टेडियम में सारी सुविधाएं न होने के कारण प्रतिभाएं वहीं दम तोड़ देती हैं। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए न तो वहां कोच है न उनको मार्गदर्शन करने के लिए योग्य व्यक्ति हैं। सरकार को चाहिए कि अगर प्रतिभाओं को उभारना है तो अधिक से अधिक कोचों की भर्ती करें। खेल सामग्री प्रत्येक स्टेडियम में उपलब्ध कराये और साथ-साथ खिलाड़ियों को खान-पान की सुविधाएं भी उपलब्ध कराएं। इससे हरियाणा देश-विदेश में अपनी प्रतिभाओं से पदक ला सके।
- रमेश बूरा, पूर्व प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed