फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government school's physical teacher physically assaulted class X girl student

Bhiwani News: सरकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक ने दसवीं कक्षा की छात्रा का किया शारीरिक शोषण

Sat, 13 May 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Government school's physical teacher physically assaulted class X girl student
भिवानी। भिवानी जिले के एक गांव में दसवीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा का सरकारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक द्वारा शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाने में आरोपी पीटीआई के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

पीड़ित नाबालिग को बाल कल्याण समिति के सम्मुख भी पेश किया, जिसके बाद उसकी काउंसिलिंग कराई जाएगी। वहीं सदर पुलिस ने आरोपी शारीरिक शिक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाने में दिए बयान में पीड़ित 16 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वह गांव के ही सरकारी स्कूल में दसवीं की छात्रा है। वो दो भाइयों में इकलौती बहन है। वह अपनी नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले गांव का ही 55 वर्षीय सुरेंद्र पहले ऑटो रिक्शा चलाता था। उसे लेकर वे रिश्तेदारी में गए थे। इस दौरान उसने उनके घर का फोन नंबर ले लिया था। इसके बाद वह फोन पर उससे बातें करने लगा और मैसेज भेजने लगा। जनवरी 2023 में आरोपी सुरेंद्र ढांडा उनके गांव के सरकारी स्कूल में ही बतौर पीटीआई तैनात किया गया।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि उसके स्कूल में पीटीआई लगने के बाद वह उससे बातें करने लगा और फिर गत 29 अप्रैल को फोन कर उसने उसे अपने घर बुलाया। उसके घर पर जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग का आरोप है कि उसे मासिक धर्म नहीं आया तो उसने इस संबंध में आरोपी सुरेंद्र को घर वालों को बताने की बात कही तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरोपी सुरेंद्र ने पीड़िता को प्रेगनेंसी गिराने की एमटीपी किट की दवाई दी और उसे जबरन खाने के लिए बोला। आरोपी ने दवाई से उसका गर्भ गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग लड़की का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मामला सदर थाने में पहुंचा। सदर थाना पुलिस की महिला पुलिस जांच अधिकारी ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शनिवार को मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए।


पीड़ित नाबालिग ने शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल व मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
-रमेशचंद्र प्रबंधक सदर पुलिस थाना भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed