फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gogamedi road closed due to bridge construction, earth filling work started

Bhiwani News: पुल निर्माण की वजह से गोगामेड़ी का रास्ता बंद, मिट्टी भराई का काम हुआ शुरू

Mon, 16 Sep 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gogamedi road closed due to bridge construction, earth filling work started
भिवानी। दिनोद रोड कृष्णा कॉलोनी रेलवे फाटक पर शहर का सबसे छोटा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। कृष्णा कॉलोनी गोगामेड़ी की तरफ अब पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल निर्माण में मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया है। फिलहाल बारिश के बाद यहां कीचड़ फैला है। कृष्णा कॉलोनी छोर पर ही व्हीकल अंडरपास भी बन रहा है। इसकी वजह से गोगामेड़ी की तरफ जाने वाला रास्ता भी अब बंद हो गया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग करीब 18 करोड़ के बजट से शहर में करीब 600 मीटर लंबाई का दिनोद रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण का काम करा रहा है। हालांकि जीतुवाला फाटक लाइनपार छोर पर सीवर लाइन शिफ्ट नहीं होने की वजह से अभी भी काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

बारिश के बाद तो यहां फिसलन और कीचड़ फैला है। इससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं कृष्णा कॉलोनी गोगामेड़ी गेट के पास रेलवे ओवरब्रिज की दोनों तरफ की दीवारों और मिट्टी भराई का काम किया जा रहा है। इससे इस हिस्से का पुल जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। गोगामेड़ी की तरफ का रास्ता भी अब बंद हो जाएगा। क्योंकि यहां पुल के टॉप सेक्शन को एक छोर से जोड़ने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। कृष्णा कॉलोनी छोर पर व्हीकल अंडरपास बनाने के साथ ही गोगामेड़ी की तरफ के रास्ते पर मिट्टी भराई और दोनों तरफ की दीवार निर्माण का काम चल रहा है। जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
- सोनू हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article