फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Girl gang raped on the pretext of getting a job

आशा वर्कर लगाने का झांसा देकर युवती ने तीन युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Girl gang raped on the pretext of getting a job
ॉबहल (भिवानी)। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना में शामिल लोगों ने पहले युवती का अपहरण किया और फिर वारदात के बाद उसे एक मंदिर के पास छोड़ गए। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद युवती की शिकायत पर एक नामजद सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार शाम करीब पांच बजे का है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह करीब दो साल पहले आशा वर्कर के तौर पर कार्यरत थी। अब वह एक व्यक्ति के संपर्क में आई, जिसने उसे फिर से आशा वर्कर लगवाने का आश्वासन दिया। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आरोपी उसे अस्पताल के पास मिला, जहां उसके साथ दो अन्य लोग थे। आरोपी उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अज्ञात जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद वह बेहद मानसिक तनाव की स्थिति में आ गई। करीब एक घंटे के बाद अपने आपको संभाला तो एक मंदिर के पास खुद को लावारिस हालत में पाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व दो अन्य लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed