फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   girl die in road accident, tractor colaps scooty, one injured

स्कूटी सवार दो सहेलियों को ट्रैक्टर ने रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर

Fri, 05 Mar 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
girl die in road accident, tractor colaps scooty, one injured
सामान्य अस्पताल में घायल महिला के बयान दर्ज करते हुए नई अनाजमंडी चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार। संवा? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लोहारू रोड पर ऑटो मार्केट में स्कूटी सवार दो सहेलियों को ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे एक युवती की मौत हो गई तथा उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना वीरवार शाम करीब चार बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में हनुमान ढाणी के अमर नगर निवासी मुकेश ने बताया कि वह दूध का काम करता है। वह दो बच्चों, बेटा रोहित और 21 वर्षीय बेटी सुप्रिया का पिता है। वीरवार दोपहर उसकी बेटी सुप्रिया अपनी सहेली जीतू वाला जोहड़ निवासी 20 वर्षीय सीमा के साथ देवसर माता मंदिर में दर्शन करने के लिए स्कूटी पर गई थी। जब दोनों दर्शन करके लौट रही थीं तो लोहारू रोड स्थित ऑटो मार्केट में टाटा मोटर्स के शोरूम के सामने अचानक ही पीछे से ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी। हादसे में दोनों सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें राहगीर उपचार के लिए आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया और सीमा को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

छह माह पहले हुई थी मृतका की सगाई
परिजनों ने बताया कि सुप्रिया ने जेबीटी कर रखी है। अब वह दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीए की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने करीब छह माह पहले ही उसकी सगाई की थी। पूरा परिवार उसकी शादी की तैयारी में लगा था लेकिन अचानक से हुए हादसे ने परिवार की खुशियों को दुखों में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह के बेटे की मां है घायल सीमा
जीतूवाला जोहड़ निवासी पवन ने बताया कि उसकी भतीजी सीमा की शादी करीब डेढ़ साल पहले कनीना निवासी रवि के साथ हुई थी। रवि हरियाणा पुलिस में तैनात है। सीमा को तीन माह पहले ही बेटा हुआ है। सड़क हादसे से उसके बाएं पांव में गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
डिवाइडर के बीच के कट को बंद करवाने के लिए जताया रोष
सड़क हादसे के बाद नजदीक के दुकानदारों ने हादसे के बाद रोष प्रदर्शन किया। संजय देवसरिया ने बताया कि सड़क हादसे के पास डिवाइडर पर कट है। जिसके कारण यह दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है। आए दिन यहां सड़क हादसे होते हैं। नेशनल हाईवे पर इस तरह के कट होना गलत है। पहले भी इसका विरोध किया था मगर कुछ दुकानदार अपने स्वार्थ के चलते कट किए हुए हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन में इसे बंद नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

वर्जन ----
वीरवार शाम करीब चार बजे लोहारू रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवती की मौत हुई है। जबकि दूसरी की हालत गंभीर है। मृत सुप्रिया के पिता मुकेश के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- एएसआई सुरेश कुमार, इंचार्ज, अनाज मंडी चौकी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed