{"_id":"6697fbb9725a3d25c9093a4c","slug":"girl-child-injured-in-accident-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-120260-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्कूल बस की टक्कर से मासूम घायल, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्कूल बस की टक्कर से मासूम घायल, गंभीर
Wed, 17 Jul 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 40
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहारू। लोहारू-भिवानी मुख्य मार्ग पर गांव ढाणी टोडा के पास एक निजी स्कूल की बस की टक्कर से छह वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए भिवानी ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया।
बुधवार को दोपहर बाद लोहारू खंड के एक निजी स्कूल की बस छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान ढाणी टोडा गांव के पास छह वर्षीय मासूम बस की टक्कर से घायल हो गई। परिजन उसे भिवानी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। मासूम पूर्व डीटीसी रणवीर सिंह की दोहती बताई जा रही है। वह मां बबीता के साथ गांव ढाणी टोडा आई थी। बबीता अपने भाई का हालचाल पूछने पहुंचीं थीं। इस दौरान घर के बाहर खेल रही मासूम बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय स्कूल बस में करीब 15-16 बच्चे थे। सूचना के बाद संबंधित स्कूल स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। मामले में लोहारू थाना पुलिस जांच कर रही है।