फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Geeta Jayanti Mahotsav concluded with colorful programs and tableaux giving message of Geeta

Bhiwani News: रंगारंग कार्यक्रमों और गीता के संदेश देतीं झांकियों के साथ हुआ गीता जयंती महोत्सव का समापन

Sat, 23 Dec 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti Mahotsav concluded with colorful programs and tableaux giving message of Geeta
किरोड़ीमल पार्क में आयोजित गीता जयंती महोत्सव में झांकियों की गाड़ी को हरी झंडी दिखाते विधायक घ
भिवानी। सांसद धर्मबीर सिंह ने शनिवार को सेठ किरोड़ीमल पार्क में आयोजित दो दिवसीय अंतर राष्ट्रीय गीता महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि यज्ञमान के रूप में शामिल होकर हवन में पूर्णाहुति डाली। रंगारंग कार्यक्रमों और गीता के संदेश झांकियों के साथ गीता जयंती महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान सांसद ने स्टॉलों का बारीकी से अवलोकन किया। इस मौके पर गीता जयंती के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम दीपक बाबू लाल करवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि गीता व्यक्ति को जीवन में अपने लक्ष्य को पहचान कर विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की सिख देती है। हम खुश किस्मत है कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश हरियाणा की धरती पर ही दिया था। गीता से ही जीव का कल्याण है, जिसकी आज समाज को जरूरत है। सांसद ने कहा कि गीता का उपदेश हमें सिखाता है कि लोभ, लालच, अंहकार, आलस्य, ईर्ष्या व नकारात्मक सोच को त्याग कर एक अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करें। आचार्य प्रदीप भारद्वाज, रामविलास शर्मा और प्रदीप शास्त्री ने हवन करवाया और मंत्रोच्चारण किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता, डिप्टी डीईओ संतोष नागर, बीईओ अनिल गौड़, प्रवक्ता प्रवेश गौतम, डा. मनोज शर्मा, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, राजबीर धारेडू, लक्ष्मण गौड़, डा. मीनाक्षी शर्मा, विकास शर्मा, डा. डीपी कौशिक, राजेश शर्मा, विनोद टिंकू, मनीष यादव, नीरज शर्मा, प्राचार्या सीमा परमार, सीमा कांठपालिया, महाबीर प्रसाद डालमिया, सुभाष गोयल, नमन कुमार, भारत भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर में निकाली गई शोभा यात्रा

गीता की पूजा-अर्चना के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। श्रीकृष्ण के गीता उपदेश, कृष्ण-सुदामा का मिलन झांकियां शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहीं। विधायक घनश्याम सर्राफ ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा किरोड़ीमल पार्क से शुरू होकर पुरानी तहसील, घंटाघर, हांसी गेट, पीडब्लूडी रेस्ट हाऊस, बीटीएम चौक व वैश्य कॉलेज के सामने से होते हुए वापस किरोड़ीमल पार्क में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article