फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fruits and vegetables of Haryana farmers will be exported to developed countries like Europe and America: Agriculture Minister

हरियाणा के किसानों के फल व सब्जियां यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित देशों में होंगी निर्यात : कृषि मंत्री

Tue, 14 Nov 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fruits and vegetables of Haryana farmers will be exported to developed countries like Europe and America: Agriculture Minister
बहल (भिवानी)।
विज्ञापन

हरियाणा के किसानों की उगाई गईं सब्जियां और फल यूरोप और अमेरिका जैसे विकसित देशों में निर्यात किए जाएंगे। केंद्र सरकार और जापान के बीच एक एमओडी साइन किया गया है। इसके तहत जापान सरकार हरियाणा के किसानों को बेहद सस्ती ब्याज दर पर आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाएगी इसके लिए 2771 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह बात कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कही।
पिछले दिनों हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल जापान दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने जापान में कई कृषि प्रोजेक्ट को देखा और जापान की कृषि तकनीकों को भी समझा। ताकि उन तकनीकों से हरियाणा के किसानों को भी फायदा पहुंच सके। उनके इस दौरे के बाद अब जापान के साथ यह महत्वपूर्ण एमओडी साइन किया गया है। इससे हरियाणा के किसानों को काफी फायदा होगा और उनके द्वारा उगाए फल और सब्जियां दूसरे देशों में निर्यात की जाएगी।
विज्ञापन

दलाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया इस परियोजना से राज्य में बागवानी को गति मिलेगी। इसके तहत प्रदेश में अलग-अलग 500 जगह पर फल और सब्जियां इकट्ठी की जाएगी इसके बाद यह फल और सब्जियां गन्नौर मंडी में लाई जाएगी जहां से यह विदेश के लिए भेज दी जाएगी। इससे किसानों को बहुत फायदा होगा। किसानों को उनकी फसलों का अच्छा भाव भी मिलेगा। इस योजना के तहत 65 हजार एकड़ में विविधीकरण का काम किया जाएगा। एक हजार से ज्यादा सौर आधारित सिस्टम लगाए जाएंगे। कृषि के लिए 5000 छोटी मशीनरी मुहैया कराई जाएंगी। 500 से अधिक उत्पादक समूह को मजबूत करने की ओर ध्यान दिया जाएगा। करीब 12 हजार किसानों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 3 लाख किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed