फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   From today, visitors will be able to see the wild animals in the mini zoo for free throughout the week

Bhiwani News: आज से सप्ताह भर मिनी जू में वन्य जीवों के दर्शक मुफ्त कर सकेंगे दीदार

Sat, 30 Sep 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 30 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
From today, visitors will be able to see the wild animals in the mini zoo for free throughout the week
चिड़ियाघर ​स्थित अपने बाड़े  में  घूमता भालू डूग्गू।
भिवानी। चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल मिनी चिड़ियाघर में 1 से 7 अक्तूबर तक दर्शक वन्य जीवों के मुफ्त में दीदार कर सकेंगे। भिवानी के मिनी जू में प्रीतो-डुक्कू भालू की जोड़ी के अलावा गीता और बब्बर शेर का जोड़ा भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। इन दिनों मादा शेरनी गीता गर्भवती है और जल्द ही मिनी जू के बब्बर शेर के बाड़े में नन्हें शावकों की भी चहल-पहल दिखाई देने वाली है। इसको लेकर जू प्रशासन भी खास तरह की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

1 से 7 अक्तूबर तक वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह बनाया जा रहा है। इसी को लेकर स्कूली बच्चों में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने चिड़ियाघर में दर्शकों के प्रवेश को सप्ताह भर के लिए मुफ्त कर दिया है। भिवानी के करीब 11 एकड़ भूमि में फैले लघु चिड़ियाघर के अंदर 117 वन्य जीवों की प्रजातियां संरक्षित हैं। इनमें मुख्यत: बब्बर शेर, तेंदुआ, हिरण, चीतल, सांभर, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, घड़ियाल, जंगली लोमड़ी, हिमालयन भालू शामिल हैं। इन्हें देखने के लिए रोजाना ही मिनी जू में करीब सात सौ से आठ सौ दर्शक पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के दौरान स्कूली बच्चों को वन्य जीवों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। वहीं वन्य जीवों के संबंध में नजदीक से जानने के लिए भी स्कूली बच्चों का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान भ्रमण पर आने वाले बच्चों और बड़ों के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। आम तौर पर मिनी जू में बच्चों के लिए पांच रुपये और बड़ों के लिए दस रुपये टिकट निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के दौरान वन्य जीवों को गोद ले सकेंगे आमजन

लघु चिड़ियाघर में वन्य जीवों के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने के लिए उन्हें गोद देने की योजना भी है। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी भी वन्य जीव को उसकी खुराक के हिसाब से गोद ले सकता है। खुराक का खर्च सालाना उस व्यक्ति को देना होगा। जीव को गोद देने के पीछे वन्य जीवों के प्रति लोगों का लगाव और इनकी महता को मानव और जीवों के बीच बढ़ाना है। वन्य विभाग ने प्रत्येक वन्य जीव की मासिक और सालाना खुराक के हिसाब से राशि भी तय की है।


प्रत्येक वन्य जीव की मासिक और सालाना खुराक
वन्य प्रजाति वार्षिक मासिक

टाइगर- 360000- 30000

लोमड़ी- 52000- 4500

उल्लू- 12000- 1000

मगरमच्छ- 38000- 3200

घड़ियाल- 38000- 3200

दरियाई घोड़ा- 141000 12000

चीतल हिरण- 22500 2000

सांभर- 22500 2000

चिंकारा हिरण- 22500 2000

काला भालू- 50000 4200

काला हिरण- 22500 2000

सिल्वर तीतर- 1000 100

जंगली मुर्गा- 1000 100

कॉकटेल पक्षी- 1000 100

जावा चिड़िया- 600 50

लव बर्ड- 600 50

गिरिगर पक्षी- 600 50



वन्य प्राणी विभाग की ओर से 1 से 7 अक्तूबर तक वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। पूरे सप्ताह भिवानी के लघु चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों का प्रवेश मुफ्त रहेगा और स्कूली बच्चों की वन्य जीवों के प्रति जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां भी कराई जाएंगी। इस दौरान बच्चों को वन्य जीवों के रहने सहन और हमारे जीवन में उनके महत्व के बारे में भी समझाया जाएगा।

-वन्य निरीक्षक ज्योति कुमार, प्रभारी, चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल चिड़ियाघर, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article