फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   From today, the supply of background will be regular in the whole city

आज से पूरे शहर में नियमित होगी पेजयल आपूर्ति

Sun, 21 Mar 2021 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
From today, the supply of background will be regular in the whole city
जूई नहर में पहुंचा पानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
पूरे शहर को अब जल संकट से निजात मिल जाएगी। रविवार से शहर की सभी कॉलोनियों में पानी की नियमित आपूर्ति होगी। इसके लिए शनिवार रात को शहर के 25 से अधिक बूस्टरों को पानी से भरा जाएगा। महम रोड स्थित पुराने जलघर के टैंकों में शुक्रवार शाम चार बजे पानी पहुंच गया जबकि डाबर कॉलोनी के वाटर टैंकों में रात साढ़े दस बजे पानी पहुंचा। फिलहाल डाबर कॉलोनी में तीन से चार फीट तक पानी टैंकों में भंडारण हो चुका है जबकि लगातार टैंकों को नहरी पानी की सप्लाई मिल रही है। फिलहाल निनान जलघर के टैंकों को दो से तीन दिन नहरी पानी का और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि पहले पुराना जलघर व डाबर कॉलोनी के वाटर टैंक भरे जाएंगे। इसके बाद ही निनान जलघर को नहरी पानी मिलेगा। निनान जलघर में दो से तीन दिन पानी की आपूर्ति के लिए पानी अभी बचा है।
विज्ञापन

करीब एक महीने से पूरा शहर गंभीर जल संकट से घिरा हुआ है। नहरों में पानी आने के बाद अब शहरी दायरे की आबादी को पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो रविवार सुबह से ही शहर को पानी की नियमित आपूर्ति दी जाएगी जबकि पिछले 15 दिनों से शहर में एक दिन छोड़ एक दिन की राशनिंग के बाद सप्लाई दी जा रही थी। नहरों में पानी आने के बाद अब राशनिंग खत्म कर दी है। हालांकि जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने लोगों से पानी की बर्बादी नहीं करने व पानी का सदुपयोग करने का आह्वान किया है। पानी की किल्लत की वजह से शहरी दायरे के कई बूस्टर भी खाली हो चुके थे मगर अब इनको पानी से भरा जाएगा।
विज्ञापन

14 दिन तक लगातार मिले नहरी पानी तब होंगे शहरी जलघरों के टैंक लबालब
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो शहरी दायरे के जलघरों के टैंकों को लगातार 14 दिन तक नहरी पानी मिलता रहे, तभी वे लबालब हो पाएंगे। क्योंकि टैंकों को नहरी पानी की आपूर्ति के साथ साथ टैंकों से पानी सप्लाई के लिए भी लगातार फिल्टर कर बूस्टरों तक पहुंचाया जाता है। शहरी दायरे के वाटर टैंकों का डिजाइन भी इसी तरह तैयार किया है मगर गर्मियों की शुरूआत में सात से आठ दिन ही नहरों में पानी चलेगा। नहरों में भी डिमांड से आधा पानी ही पहुंचा है जिस वजह से भी टैंकों के खाली रहने की संभावनाएं बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महम रोड पुराना जलघर और डाबर कॉलोनी जलघर में नहरी पानी मिल रहा है इसलिए अब रविवार से शहर में नियमित पानी की आपूर्ति दी जाएगी। टैंकों में अभी पानी का भंडारण होना शुरू हुआ है। इसी के साथ शहरी बूस्टरों को भी भरा जा रहा है ताकि पर्याप्त पानी की आपूर्ति दी जा सके।
-सचिन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed