{"_id":"6421dcbb6dd988d2000e70d4","slug":"from-today-onwards-the-cleaning-workers-will-stage-a-sit-in-bhiwani-news-c-21-1-90755-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आज से क्रमिक धरना देंगे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आज से क्रमिक धरना देंगे सफाई कर्मचारी
Mon, 27 Mar 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। लंबित मांगों को लेकर मंगलवार से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं। सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के बाहर ही टेंट लगाकर रोजाना धरना देंगे। यह फैसला सोमवार को नगर परिषद परिसर स्थित नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर लिया।
यूनियन के नेताओं ने बताया कि शहर के 31 वार्डों में से अलग-अलग 11 सफाई कर्मचारी चार अप्रैल तक धरने पर बैठेंगे। मगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो वे यूनियन के निर्देशानुसार वे आगामी कार्रवाई करेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव पुरूषोत्तम दानव बताया कि लंबित मांगों को लेकर वे लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। उनकी मुख्य रूप से नगर परिषद में के अनुबंध पर लगे कर्मचारियों, डोर टू डोर व अन्य कामों में ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन, फायर मैन, ड्राइवरों को ठेका प्रथा से बाहर कर उन्हें विभाग के रोल पर किया जाए। साथ ही कौशल विकास निगम को भंग करने, तेल साबुन, वर्दी सहित बंद की गई अन्य सुविधाएं बहाल किए जाने, हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने सहित अन्य मांगों को पूरा किया जाए। पुरूषोत्तम दानव ने कहा कि मंगलवार से 11 सफाई कर्मचारी धरने पर बैठेंगे। इस अवसर पर विनोद कुमार, सुनील, सुरेश, दीपक तिगड़ाना, सुनीता, मनीषा, कमला, बाला उपस्थित रहे।