{"_id":"66734906cefbe167cd0f6ff6","slug":"fraud-of-rs-95000-by-pretending-to-be-brother-in-law-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-118945-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बहनोई बताकर व्यक्ति को झांसे में लेकर की 95,000 रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बहनोई बताकर व्यक्ति को झांसे में लेकर की 95,000 रुपये की ठगी
Thu, 20 Jun 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। बहनोई बताकर एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उससे 95,000 रुपये की ठगी का आरोप है। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी दिलबाग ने बताया कि उसके पास एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिस पर उसके बहनोई मान सिंह की फोटो लगी थी। उसने बताया कि वह एक समस्या में फंसा है। उसे 25,000 रुपये की जरूरत है। शाम तक वापस कर देगा। इस पर उसने उसके पास एक स्केनर भेजा। जिस पर 25,000 रुपये भेज दिए। उसके बाद फिर से 25,000 रुपये और मांगे।
बोला ये सभी पैसे शाम तक लौटा दूंगा। इसके बाद उसने कहा कि वह अस्पताल में है। उसे 45,000 रुपये की जरूरत है। ये पैसे भी उसने भेज दिए। इसके बाद उसके पास एक एक्सीडेंट का फोटो भेजा और 75,000 रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
उसने इस पर वीडियो कॉल और वाइस कॉल कर बहनोई से बात करने का प्रयास किया तो कॉल नहीं उठाई। जिसके बाद फोन कर बहनोई से बात की तो उसने बताया कि वह तो ठीकठाक अपने घर पर बैठा है। उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जब तक उसे पता चला तब तक आरोपी धोखाधड़ी से 95,000 रुपये की नकदी ट्रांसफर करा चुका था। साइबर क्राइम पुलिस थाना ने अज्ञात के खिलाफ इस संबंध में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।