{"_id":"6813b3c2b15f18911a025dba","slug":"fourth-accused-arrested-in-rakesh-murder-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133529-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राकेश हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राकेश हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार
Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 01 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सदर पुलिस ने हालुवास निवासी राकेश हत्याकांड मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया एक डंडा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कृष्ण सिंह निवासी हालुवास के रूप में हुई है। गांव हालुवास निवासी प्रेम देवी ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि 16 अप्रैल को अपने परिवार के साथ अपने प्लाट की पैमाइश कर रहे थे।
इसी दौरान उमेद सिंह अपने परिवार के साथ आया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसके बेटे राकेश पर हमला कर दिया। इससे गंभीर चोटों के कारण उसके बेटे की मौत हो गई। इस हमले में उसे व उसके जेठ को भी गंभीर चोटें आईं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सदर पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज किया था।
सदर थाना भिवानी के उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने राकेश हत्या मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं वहीं इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।