फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   four people die in corona, nine new positive found, doctors

कोरोना से चार की मौत, नौ नए संक्रमित मिले

Wed, 16 Jun 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
four people die in corona, nine new positive found, doctors
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को चार की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना से मौत का आंकड़ा 633 हो गया है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं और 17 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 129 सक्रिय केस हैं, इनमें से 40 शहरी और 89 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने मंगलवार को 620 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले भर में अब तक 306513 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। जिनमें से 22231 सैंपल पॉजिटिव और 283111 सैंपल निगेटिव मिले। इनमें से 21469 संक्रमित ठीक हो गए और 633 की मौत हो गइ। जिले में 78 संक्रमित होम आइसोलेट हैं और 51 संक्रमित अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

इनकी हुई कोरोना से मौत
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से चार की मौत हो गई। गांव तालू से 54 वर्षीय व्यक्ति, पतराम गेट से 62 वर्षीय व्यक्ति, गांव बामला से 50 वर्षीय व्यक्ति और गांव गोकलपुरा से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 633 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही है। इस समय अधिक सतर्क होना जरूरी है। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। नागरिकों से अपील है कि समय पर वैक्सीन लगाएं और अफवाहों से बचें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed