फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four lakhs grabbed from father and son in the name of payment of policy amount

पॉलिसी रकम आदायगी के नाम पर पिता पुत्र से हड़पे चार लाख, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four lakhs grabbed from father and son in the name of payment of policy amount
बहल। पॉलिसी पूरी होने पर उसकी रकम अदायगी का झूठा झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने पिता, पुत्र से करीब चार लाख रुपये की राशि हड़प ली। आरोपी पॉलिसी के नोरम पूरे करने के नाम पर पिता, पुत्र से समय-समय पर यह राशि अपने खाते में किस्तों में डलवाता रहा। पुलिस ने एसपी कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में ढाणी कतवार निवासी अक्षय ने बताया कि उसने अपने व अपने पिता के नाम पर दो पॉलिसी करवाई हुई है। पॉलिसी में उन्होंने करीब 1,33,000 रुपये जमा किए हुए हैं वहीं, एक जनवरी को उनके पास एक मोबाइल नंबर से उसके दो नंबरों पर कॉल आई और उससे कहा कि उसकी पॉलिसी पूरी हो गई है और उसकी जमा राशि उनको मिल जाएगी। इस पर उसने बताए गए खाते में 17000 रुपये डाल दिए। उसके बाद उनकी पॉलिसी की राशि नहीं आई तो उसने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि आरबीआई से अप्रवूल आएगी इसके लिए उनको 38540 रुपये उनके खाते में जमा करवाने होंगे। इस पर उसने चार जनवरी को उनके बताए खाते में पैसे डाल दिए। उसके बाद भी पॉलिसी नहीं आई तो उनसे संपर्क किया गया तो वो किसी न किसी बहाने से अपने खाते में उनसे पैसे डलवाते रहे। अब तक वे उनके खाते में 3,83, 350 रुपये डाल चुके हैं, लेकिन वे अब पॉलिसी के बारे में कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उक्त आरोपियों ने उनसे जालसाजी कर उनसे यह रकम हड़पी है। एसपी भिवानी से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed