{"_id":"6400e3c5cd8909f37b069976","slug":"four-lakh-cash-and-three-and-a-half-kilos-of-silver-looted-from-saraf-bhiwani-news-c-21-hsr1027-70257-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सराफ से पौने चार लाख नकदी व पौने तीन किलो चांदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सराफ से पौने चार लाख नकदी व पौने तीन किलो चांदी लूटी
Thu, 02 Mar 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल सर्राफा व्यापारी देवेंद्र के बयान दर्ज करता सदर पुलिस थाना का
भिवानी। भिवानी से सांकरोड मार्ग पर गांव सांगा के पास बुधवार शाम करीब 7.30 बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान से घर लौट रहे स्कूटी सवार सराफ देवेंद्र पर हमला कर उनसे पौने चार लाख रुपये की नकदी, करीब पौने तीन किलोग्राम चांदी और एक तोले सोने के जेवरात लूटकर फरार हो गए। घायल सराफ को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर पुलिस ने घायल सराफ के बयान दर्ज कर अज्ञात में तीन बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
नागरिक अस्पताल में भर्ती गांव बड़ाला निवासी देवेंद्र (41) ने पुलिस को बताया कि उसकी भिवानी के जैन चौक क्षेत्र में जेवरात की दुकान है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे रोजाना की तरह ही दुकान से स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में गांव सांगा से निकलते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी स्कूटी को पहले तो टक्कर मारी और फिर उसे नीचे गिराकर उसके पैर पर लाठी से हमला कर दिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर बंदूक लगाकर जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश स्कूटी की डिग्गी से पौने चार लाख की नकदी, पौने तीन किलोग्राम चांदी और करीब एक तोला सोने के दो टॉपस लूटकर फरार हो गए।
घायल सराफ देवेंद्र का आरोप है कि मामले की सूचना डायल 112 पर दी, लेकिन पुलिस की मदद काफी देर बाद मिली। देवेंद्र ने आशंका जताई कि बदमाश आसपास के गांव के ही हो सकते हैं। देवेंद्र के पैर में गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
हमें सूचना मिली थी कि गांव सांगा के समीप सराफ से लूट हुई है। वारदात में घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल व्यापारी के बयान दर्ज कर इस संबंध में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- भूषण कुमार, जांच अधिकारी सदर पुलिस थाना भिवानी।