फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four including petrol pump owner accused of forcing young man to commit suicide

Bhiwani News: पेट्रोल पंप मालिक सहित चार पर युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप

Wed, 05 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 05 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Four including petrol pump owner accused of forcing young man to commit suicide
पंकज ​का फाइल फोटो।
भिवानी। चरखी दादरी जिले के गांव पैंतावास खुर्द में खेत में पानी लगाने गए 29 वर्षीय पंकज का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक ने अपने भाई के व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजकर अपनी मौत के लिए पेट्रोल पंप संचालक और वहां पर काम करने वाले तीन कारिंदों को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पेट्रोल पंप संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव पैंतावास निवासी राजबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 29 वर्षीय पंकज कुछ समय पहले एक पेट्रोल पंप पर तेल टैंकर चालक के तौर पर काम करता था। राजबीर के अनुसार पेट्रोल पंप मालिक और कारिंदों ने मिलकर पंकज पर तेल चोरी का झूठा आरोप लगाया और बिना भुगतान किए नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद से पंकज मानसिक रूप से आहत रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर ने बताया कि सोमवार को पंकज खेत में पानी लगाने गया था। देर रात उसने अपने छोटे भाई के फोन पर व्हाट्सएप संदेश भेजा जिसमें उसने लिखा कि उसकी मौत के लिए पेट्रोल पंप मालिक और उसके तीन कारिंदे जिम्मेदार होंगे। मंगलवार सुबह जब यह मैसेज देखा गया तो परिवार खेत पर पहुंचा जहां पंकज बेसुध पड़ा मिला। उसे तुरंत भिवानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और वह ढाई साल के एक बेटे का पिता था।

सुसाइड नोट भेजने के बाद कॉल कर बोला-भाई, मुझे बचा लो...
पंकज के पिता राजबीर ने बताया कि व्हाट्सएप पर संदेश भेजने के बाद पंकज ने अपने छोटे भाई को कॉल भी की थी। इस दौरान वह सिर्फ इतना ही कह पाया कि -भाई, मुझे बचा लो। राजबीर ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप मालिक और उसके कारिंदों ने पंकज पर तेल चोरी का झूठा आरोप लगाया, उसे नौकरी से निकाल दिया और उसका बकाया वेतन भी नहीं दिया। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी मौत की वजह
पंकज खेत में बेसुध हालत में मिला था। उसके पास से एक खाली बोतल भी बरामद हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पंकज की मौत किस वजह से हुई है। सदर थाना चरखी दादरी के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम भिवानी के नागरिक अस्पताल में कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी। फिलहाल मृतक के पिता की शिकायत पर पेट्रोल पंप संचालक सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।


सात माह का बकाया वेतन लेने गया तो की थी मारपीट, जबरन कराए थे हस्ताक्षर
पंकज के पिता राजबीर ने बताया कि उसका बेटा करीब 25 दिन पहले ही पेट्रोल पंप की नौकरी छोड़ चुका था। उसका सात माह का वेतन अभी तक नहीं दिया गया था। जब वह अपना बकाया लेने पेट्रोल पंप गया तो संचालक जस्सू और वहां मौजूद कारिंदों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उस पर एक लाख 17 हजार रुपये की तेल चोरी का झूठा कबूलनामा जबरन हस्ताक्षर करवाकर बनवा लिया था। राजबीर का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसके बेटे ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed