फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four accused apprehended in bullion merchant robbery case; silver jewelry recovered.

Bhiwani News: सराफ लूट मामले में चार आरोपी काबू, चांदी के आभूषण बरामद

Fri, 21 Aug 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 21 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Four accused apprehended in bullion merchant robbery case; silver jewelry recovered.
भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने आभूषण व्यापारी पर हमला कर सोने-चांदी के आभूषण लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक सिवानी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सिवानी निवासी अरुण ने थाना सिवानी पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 14 अगस्त 2026 को सुबह उनके भाई विक्की पर हमला हुआ। विक्की अपनी ज्वेलर्स की दुकान का शटर खोलने लगे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन आरोपियों ने उन पर हमला कर दो बैग लूट लिए।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने स्पेशल स्टाफ ईशरवाल को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। स्पेशल स्टाफ ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर 19 अगस्त को चार आरोपियों अमनदीप उर्फ कालू निवासी बोरखा जिला सिरसा, अजय निवासी बोरखा जिला सिरसा, साहिल निवासी बनगांव जिला फतेहाबाद तथा प्रिंस निवासी जवाहर नगर आदमपुर मंडी जिला हिसार को गिरफ्तार किया। सहायक उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह ने आरोपियों से लूटे गए सामान में से दो किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की योजना और आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अजय और साहिल सिवानी में होटल पर मेहनत-मजदूरी करते थे। आरोपी प्रिंस भी होटल पर काम करता था। 13 अगस्त को आरोपी अजय के सिवानी स्थित मकान पर लूट की योजना बनाई गई थी। अमनदीप, साहिल और प्रिंस इस योजना में शामिल थे।

लूट का कारण और आगे की कार्रवाई
आरोपियों को जानकारी थी कि ज्वेलर्स संचालक रोजाना दुकान से सामान घर और घर से दुकान पर लाता है। इसी जानकारी के आधार पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को 20 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान बाकी लूटे गए सामान की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed