फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Former minister Choudhary Jagannath's son Jitendra Nath joined Congress

Bhiwani News: पूर्व मंत्री चौ. जगन्नाथ के पुत्र जितेंद्र नाथ ने थामा कांग्रेस का दामन

Sat, 21 Sep 2024 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Sep 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Former minister Choudhary Jagannath's son Jitendra Nath joined Congress
​भिवानी में जितेंद्र नाथ को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शमिल करते पूर्व मुख्यमंत्
भिवानी। पूर्व मंत्री चौ. जगन्नाथ के पुत्र जितेंद्र नाथ ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। जितेंद्र नाथ ने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आश्वासन दिया कि वे भिवानी जिला की सभी चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। विशेष तौर पर बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

चौ. जगन्नाथ हरियाणा के प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में से एक थे। वे चार दशकों से अधिक समय तक हरियाणा की राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व बने रहे। उन्होंने वर्ष 1962 से 1996 तक विधायक के रूप में जनसेवा की और हर कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री के पद पर रहे। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चौधरी जगन्नाथ के साथ अपने संबंधों पर बात करते हुए कहा कि हमारे परिवारों का एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा से साथ रहा है और उनका योगदान हरियाणा की राजनीति में अमूल्य है। उनके पुत्र जितेंद्र नाथ का कांग्रेस में शामिल होना हमारे लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed