फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Formation of National Traders Welfare Board is a concrete step for the business class of the country: Gupta

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन देश के व्यापारी वर्ग के लिए ठोस कदम : गुप्ता

Mon, 26 Feb 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 26 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Formation of National Traders Welfare Board is a concrete step for the business class of the country: Gupta
सम्मेलन में मुख्य अति​​​थि को स्मृति चिह्न भेंट करते व्यापार संगठन के सदस्य। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापारी वर्ग के सम्मान, स्वाभिमान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। व्यापारी कल्याण बोर्ड केंद्र सरकार एवं प्रदेशों की सरकार के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन देश के व्यापारी वर्ग के लिए ठोस कदम है। यह बात राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील जीवराजजी सिंघी ने कही।
टिबड़ेवाल सभागार में समस्त व्यापारी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सुनील जीवराजजी सिंघी ने कहा कि बोर्ड के गठन से देश के व्यापारी वर्ग की हर समस्या को जानकर उनकी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय व्यापारी वर्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्मा के पुत्र एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता व्यापारी कल्याण बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल ने की। मंच संचालन अनिल बंसल ने किया। सम्मेलन में विभिन्न व्यापारी संगठनों ने सिंधी को व्यापारी वर्ग की मांगों का ब्योरा सौंपा। इस मौके पर रामदेव तायल, डॉ. पवन बुवानीवाला, धर्मवीर नेहरा, शिवरत्न गुप्ता, बृजलाल सर्राफ, डॉ. पवन गोयल, प्रवीण गर्ग, पवन अग्रवाल, ललित मित्तल, विजय कृष्ण अग्रवाल, पवन केडिया, भानु प्रकाश, रविंद्र बापोड़ा, महावीर डालमिया, दीपक अग्रवाल तोला, संजय सिंगला, मामनचंद अग्रवाल, नरेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह व्यवस्था परिवर्तन का दौर : अग्रवाल
अजय बनारसी दास गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापारियों से किया वादा निभाया है। उन्होंने व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर व्यापारियों के हित में एक ठोस कदम उठाया है। व्यापारी कल्याण बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल ने कहा कि बोर्ड का गठन होने से देश का हर व्यापारी सीधा केंद्र एवं प्रदेश सरकार से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन का दौर है। इसी कड़ी में व्यापारी वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का कार्य जोर शोर से चल रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड व्यापारी वर्ग को एक माला में पिरोने का कार्य करेगा। हरियाणा व्यापार मंडल रोहतक के प्रधान व्यवसायी विजय लक्ष्मी चंद्र गुप्ता ने व्यापारियों को केंद्र व प्रदेशों की सरकार द्वारा व्यापारी हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed