फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   For the fourth time, the seal of confidence of the advocates was placed on the name of Satyajit Pilania, history was created

Bhiwani News: चौथी बार लगी सत्यजीत पिलानिया के नाम पर अधिवक्ताओं के विश्वास की लगी मुहर, रचा इतिहास

Fri, 15 Dec 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 15 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
For the fourth time, the seal of confidence of the advocates was placed on the name of Satyajit Pilania, history was created
ये जीत का चौका....। भिवानी जिला बार में चौथी बार जीत दर्ज करने बाद सत्यजीत पिलानिया  को कंधों प
भिवानी।
विज्ञापन

भिवानी जिला बार एसोसिएशन में चौथी बार एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया ने बार प्रधान चुनाव जीतकर नया इतिहास रच दिया है। बार प्रधान चुनाव में सत्यजीत पिलानिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट राकेश कुमार वत्स को महज 35 वोटों से हराया है। राकेश वत्स को 652 मत मिले, जबकि सत्यजीत पिलानिया को 687 वोट मिले हैं।
647 वोट हासिल कर रवि सिंह राय उप प्रधान चुने गए। दीपक तंवर ने 625 वोट लेकर सचिव का चुनाव जीता। सह सचिव राकेश कुमार पंवार को 673 वोट मिले और सबसे अधिक वोट लेकर प्रिया लेंघा ने कोषाध्यक्ष का चुनाव जीता। जैसे ही चुनाव कमेटी ने सत्यजीत पिलानिया के विजेता की घोषणा की तो बार सभागार में मौजूद भीड़ ने पिलानिया को कंधों पर उठा लिया। फूल मालाओं से उनका स्वागत कर जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

सत्यजीत पिलानिया लगातार चौथी बार जिला बार प्रधान चुने गए हैं। उन्होंने अपनी जीत के बाद अधिवक्ताओं का आभार जताया और उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के वायदे के साथ बार की भलाई के लिए काम करने का संकल्प भी दोहराया। बार प्रधान के साथ अन्य पदों पर विजेता बने पदाधिकारियों ने भी मतदाताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव कमेटी चेयरमैन सुरेश मेहरा, रिटर्निंग अधिकारी विकास बुडानिया, को चेयरमैन पवन परमार, ऑब्जर्वर ओम परमार, एआरओ सुधीर खनगवाल, पीयूष वर्मा, सदस्य मुकेश गुलिया, कांति कौशिक, अविनाश तंवर, प्रेम यादव, रेखा, संगीता यादव, कृष्ण मलिक, सुरजीत सैनी, अमित ढूल, जितेंद्र सिंघल, सौरभ पंडित, अनिल तंवर, प्रदीप यादव, रणधीर, प्रवीन, मनोज ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। सुबह से ही मतदान के लिए अधिवक्ताओं की काफी भीड़ जुटी। लंबी कतारों में लगकर मतदान किया। मतदान के लिए युवा अधिवक्ताओं के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं में भी काफी जोश देखा गया। मतदान बैलेट पेपर से कराया गया। अधिवक्ताओं का पहचान पत्र देखने के बाद मतदान से पहले उंगली पर स्याही लगाई गई फिर मत पेटी में मतदान किया। जिला बार चुनावों में 1346 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।


ये मिले उम्मीदवारों को वोट
राकेश कुमार वत्स को 652 मत मिले, जबकि सत्यजीत पिलानिया को 687 वोट मिले। सात मत रद्द हो गए। उप प्रधान पद के लिए अमित खरकिया को 498 वोट मिले, रवि सिंह राय को 647, सुरेंद्र सिंह चौहान को 175 वोट मिले। 26 वोट रद्द हो गए। सचिव पद के लिए अशोक बिडलान को 225, दीपक तंवर को 625, संजय कुमार तंवर को 257, केंद्र मणी को 227 मत मिले। सचिव पद पर 12 वोट रद्द हो गए। संयुक्त सचिव के लिए राकेश पंवार को 673 वोट मिले। सुनील मलोडिया को 651 वोट मिले। जबकि 22 वोट रद्द हो गए। कोषाध्यक्ष के लिए प्रिया लेघा को 761 वोट मिले, जबकि मीना शर्मा को 570 वोट मिले। जबकि 15 वोट रद्द हो गए।

मैंने चौथी बार भिवानी बार के सदस्यों का विश्वास जीता है। मैं ये विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले एक साल के दौरान भिवानी में अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। जबकि अधिवक्ताओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का यहां विस्तार कराएंगे। अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाया जाएगा और हर संभव कोशिश रहेगी कि युवा अधिवक्ताओं को यहां प्रैक्टिस का बेहतर माहौल मिले।
-सत्यजीत पिलानिया, नवनिर्वाचित बार प्रधान जिला बार एसोसिएशन भिवानी।


पूनम देवी बनी लाइब्रेरियन
जिला बार चुनाव में पूनम देवी को बिना चुनाव ही लाइब्रेरियन चुना गया है। क्योंकि इस पद के लिए किसी दूसरे उम्मीदवार ने अपना नामांकन ही दाखिल नहीं किया। इसलिए बार चुनाव से पहले ही पूनम के लाइब्रेरियन बनने पर चुनाव कमेटी की मोहर लग चुकी थी।


रवींद्र ग्रेवाल ऑडिटर बने
बार चुनाव में इस बार ऑडिटर पद के लिए भी मतदान नहीं हुआ। क्योंकि इसके लिए सिर्फ रवींद्र ग्रेवाल का इकलौता आवेदन ही था। इसकी वजह से इस पद के लिए कोई मतदान नहीं हुआ और उन्हें मतदान के उपरांत निर्विरोध ऑडिटर पद पर चुने जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed