{"_id":"65fc7e6c051e8a4f930b4faa","slug":"food-safety-department-team-raided-shutters-of-shops-closed-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-114986-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, दुकानों के शटर हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा, दुकानों के शटर हुए बंद
Fri, 22 Mar 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
लोहारू में खाद्य विभाग के छापे के बाद बंद पड़ी मिठाइयों की दुकानें।
लोहारू। लोहारू इलाके में वीरवार शाम को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के छापामार की सूचना के बाद इलाके में खाद्य पदार्थ बेचने वाले परचून की दुकानों और मिठाई की दुकानों के मालिकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोहारू शहर में अनेक दुकानों के शटर बंद हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिवानी की टीम ने लोहारू में एक, सिंघानी में दो और ढिगावा में एक दुकान से खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए।
होली के त्योहार के बीच लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता दिखाते हुए वीरवार को भिवानी खाद्य सुरक्षा विभाग के डॉ. पुनीत शर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने लोहारू का दौरा किया। इस दौरान टीम की सूचना मिलते ही लोहारू शहर के मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के कई इलाकों में स्थित परचून और मिठाई की दुकानें बंद हो गई। डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि लोहारू शहर में रेलवे स्टेशन के नजदीक एक दुकान से खुले सरसों के तेल, मिर्च और दलिया का सैंपल लिया गया है। वहीं गांव सिंघानी के सिवानी रोड पर दो परचून की दुकानों से सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ढिगावा में भी एक दुकान से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं।
डॉ. पुनीत शर्मा ने कहा कि खुला सामान बेचने के लिए दुकानदार के पास एफएसएसएआई का लाइसेंस होना जरूरी है। जांच के दौरान जिन दुकानदारों के पास यह लाइसेंस नहीं था, उनको नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों के स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सजग हैं तथा किसी भी दुकानदार को गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे एफएसएसएआई द्वारा प्रमाणित खाद्य पदार्थों का ही प्रयोग करें तथा उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।