फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fog prevailed till 12 noon, visibility was less than seven meters

Bhiwani News: 12 बजे तक छाई रही धुंध, दृश्यता सात मीटर से भी कम

Tue, 30 Dec 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed till 12 noon, visibility was less than seven meters
सोमवार सुबह धुंध छाने से ​​ शहर के घंटाघर चौक का दृश्य । संवाद
भिवानी। सोमवार को जिले में दोपहर 12 बजे तक घनी धुंध छाई रही इस दौरान दृश्यता सात मीटर से भी कम रही। शहरी क्षेत्र में धुंध थोड़ी कम थी लेकिन ग्रामीण इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुंध ज्यादा रहीं जिससे वाहनों की गति धीमी रही। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 18.2 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 30 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है। 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 31 दिसंबर की रात्रि से एक जनवरी तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादलवाई रहने की संभावना है। इसके चलते दिन का तापमान हल्का घट सकता है और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है साथ ही नमी बढ़ने से सुबह धुंध भी रहेगी। डॉ. खीचड़ ने बताया कि 2 से 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाओं के चलते विशेषकर रात्रि तापमान में फिर गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed