फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Fog in the morning, sunshine in the afternoon, clouds in the evening

Bhiwani News: सुबह छाया कोहरा, दोपहर को खिली धूप, शाम को छाए बादल

Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, sunshine in the afternoon, clouds in the evening
शहर में ​स्थित अनाज मंडी के पास शाम चार बजे छाई हल्की धुंध से गुजरते बाइक चालक।
भिवानी। पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठंड की वजह से जिले में मौसम लगातार करवट ले रहा है। शहर में सुबह कोहरा, दोपहर को धूप व शाम को बादल छाए रहे। बुधवार सुबह शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। दृश्यता 5 मीटर से भी कम रही।
विज्ञापन

शीतलहर के साथ लोग ठंड में ठिठुरते रहे। वहीं रेल व बस यातायात प्रभावित रहा। वहीं देखते देखते दोपहर 11 बजे तक सूर्य देव ने दर्शन दिए। इसके बाद कुछ समय के लिए लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद शहर के पार्कों में भी रौनक लौटी। लोग पार्कों में टहलते दिखे साथ ही बच्चे झूलों का लुत्फ उठाते दिखे।
विज्ञापन

शीतलहर के चलने के बाद शाम को बाजारों में भी लोगों का आवागमन कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 16.9 व न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। वहीं एक्यूआई 148 दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्र बवानीखेड़ा, लोहारू, तोशाम में भी शीतलहर जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर बढ़ा रही निमोनिया के मरीज
कोहरा व शीतलहर छोटे बच्चों व बुजुर्गों को शिकार बना रही है। शीतलहर की चपेट में आकर लोग खांसी, जुकाम व बुखार से ग्रस्त हो रहे हैं। लेकिन खांसी लंबे समय तक बने रहने के कारण निमोनिया का रूप ले रही है। शीतलहर नाक व मुंह के माध्यम से शरीर के अंदर प्रवेश कर फेफड़ों को प्रभावित कर रही है। कुछ लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से शीतलहर ज्यादा परेशानी कर रही है। छोटे बच्चों को खांसी होने पर लोग अपने घरों में ही भाप दे रहे हैं। लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की मानें तो ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश व कोहरे के चलते संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। बुजुर्गों व बच्चों को शीतलहर में घरों के अंदर आराम करना चाहिए। बच्चों के शरीर को गर्म कपड़ों से ढंक कर रखना चाहिए। वहीं शीतलहर बुजुर्गों को सर्दी में मांसपेशियों में कंपन, जोड़ों में दर्द व रक्त वाहिनी को प्रभावित करती हैं। इसकी वजह से लकवा जैसी समस्या भी बुजुर्गों में देखी जा सकती है। शीतलहर से बचने के लिए नाक, मुंह व कान को ढंक कर रखना चाहिए।

कोहरे ने की ट्रेनों की रफ्तार धीमी
कोहरे के चलते सुबह के समय चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। शहर के रेलवे जंक्शन पर आने वाली लंबी दूरी की ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इसमें मेरठ से चलकर श्रीगंगानगर को जाने वाली ट्रेन संख्या 14030 अपने निर्धारित समय से तीन घंटा 12 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन का भिवानी पहुंचने का समय दोपहर दो बजकर 35 मिनट है। लेकिन ट्रेन शाम पांच बजकर 47 मिनट पर भिवानी पहुंची। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14029 दिल्ली एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से चलकर दिल्ली को जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट की देरी से शहर के जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन का भिवानी पहुंचने का समय सुबह दस बजकर दस मिनट है। लेकिन ट्रेन 11 बजकर 40 मिनट पर भिवानी पहुंची। वहीं ट्रेन संख्या 14729 रेवाड़ी फाजिल्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 43 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन का भिवानी पहुंचने का समय सुबह छह बजकर 35 मिनट है। लेकिन ट्रेन सात बजकर 15 मिनट पर भिवानी पहुंची। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14117 कालिंदी एक्सप्रेस एक घंटा 32 मिनट की देरी से भिवानी पहुंची। ट्रेन का भिवानी पहुंचने का समय नौ बजकर 25 मिनट है। लेकिन ट्रेन दस बजकर 57 मिनट पर भिवानी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed