फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Five thousand rupees snatched by showing a pistol to the grocery shopkeeper

किराना दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर छीने पांच हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees snatched by showing a pistol to the grocery shopkeeper
लोहारू। गांव ढिगावा मंडी में बुधवार देर शाम मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने किराना दुकान में घुसकर दुकान मालिक से पिस्तौल की नोक पर पांच हजार रुपये छीन लिए। यह घटना दुकान के भीतर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना के बाद से ढिगावा क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी संजय ने बताया कि बुधवार सायं करीब पौने आठ बजे उसकी दुकान पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक आ धमके, जिनमें से एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने तौलिए से मुंह ढक रखा था। आरोप है कि दोनों युवकों ने पिस्तौल की नोक पर व्यापारी से गल्ले में रखी धनराशि मांगी और दुकानदार को दुकान के पिछले हिस्से में लेकर पिस्तौल के बल व्यापारी की जेब से पांच हजार रुपये की राशि निकाल ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश भिवानी की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed