फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   five people die in corona, 8 new positive found, doctors sampling

कोरोना से पांच की मौत, आठ मिले नए संक्रमित

Fri, 11 Jun 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
five people die in corona, 8 new positive found, doctors sampling
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से पांच की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 616 पहुंच गया है। वीरवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले मिले हैं और 22 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में फिलहाल सक्रिय केस 260 हैं। जिनमें से 90 शहरी और 170 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग टीम ने वीरवार को 650 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर तक आएगी। वहीं जिले में 350 सैंपल अभी लंबित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रयासों से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पर ज्यादातर काबू पाया लिया है। जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है और साथ ही मौतों के आंकड़े भी कम हो रहे हैं। ऐसे में लोग अगर कोरोना संक्रमण के प्रति अधिक सावधानी रखें तो जल्द ही जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

जून में कोरोना संक्रमण की स्थिति:
दिनांक संक्रमित ठीक हुए मौत
1 जून 57 266 06
2 जून 25 199 06
3 जून 33 158 06
4 जून 15 74 06
5 जून 20 80 05
6 जून 14 41 05
7 जून 52 85 04
8 जून 56 56 05
9 जून 8 60 05
10 जून 8 22 05
सीएचसी अनुसार कोरोना संक्रमण की स्थिति
सीएचसी संक्रमित
धनाना 35
कैरू 23
लोहारू 24
मानेहरू 25
मीरान 29
तोशाम 24
जमालपुर 10
इनकी हुई कोरोना संक्रमण से मौत
जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों में गांव दांग कलां से 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, भिवानी से 63 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा घोघड़ा से 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला, गांव गरवा से 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित एक अन्य व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वर्जन::
जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। जोकि जिलावासियों के लिए सकारात्मक संदेश है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सैंपलिंग भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed