{"_id":"68e6baa0cce2b56f3005368b","slug":"five-cheaters-caught-in-class-12th-political-science-exam-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140909-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बारहवीं की राजनीतिक विज्ञान परीक्षा में पकड़े पांच नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बारहवीं की राजनीतिक विज्ञान परीक्षा में पकड़े पांच नकलची
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की राजनीतिक विज्ञान परीक्षा में पांच छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड के विशेष उड़नदस्तों ने झज्जर और करनाल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें झज्जर में एक और करनाल में दो नकल मामले दर्ज हुए।
इसके अलावा जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ता जींद ने दो और नकल मामलों का पता लगाया। बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों ने प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल पर रोकथाम की कार्रवाई की। प्रदेशभर में बुधवार को हुई सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की परीक्षा में कुल 3341 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि डीएलएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 555 छात्र-अध्यापक शामिल हुए।