फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   First sitting together drunk, then three friends killed by hitting a rod in the head

पहले साथ बैठकर शराब पी, फिर सिर में रॉड मारकर तीन दोस्तों ने की युवक की हत्या

Sun, 18 Apr 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
First sitting together drunk, then three friends killed by hitting a rod in the head
बवानीखेड़ा के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर हुई मजदूर की हत्या के बाद शव का मुआयना करते हुए एसएचओ व फो? - फोटो : Bhiwani
तीन दिन पहले ही काम के लिए बवानीखेड़ा के वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में आए चार दोस्तों ने रात को पहले साथ बैठकर शराब पी और फिर तीन दोस्तों ने अपने ही चौथे साथी राजेंद्र के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के ही 40 फुट गहरे टैंक में फेंक दिया। चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह शव को टैंक से बाहर निकाला गया। एफएसएल टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर तथ्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर उसके तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर रात का है। हिसार की भारत नगर कॉलोनी वासी करीब 26 वर्षीय युवक राजेंद्र तीन दिन पहले अपनी कॉलोनी के ही तीन दोस्तों के साथ बवानीखेड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर काम के लिए आया था। वे यहां ब्लॉक सीवरेज खोलने का कार्य करते थे। देर रात चारों ने बैठकर प्लांट पर ही शराब पी। इसके बाद शराब के नशे में किसी बात पर चारों के बीच झगड़ा हो गया। राजेंद्र के साथ उसके तीन दोस्तों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण शोर हुआ तो वहां एक कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुनकर चौकीदार भी उठ गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर बवानीखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला। सुबह सूचना मिली कि प्लांट के 40 फुट गहरे टैंक में एक युवक का शव पड़ा है। शव को बाहर निकाला गया। मृतक हिसार की भारत नगर कॉलोनी वासी राजेंद्र मिला, जबकि उसके तीन साथी फरार मिले। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने बारीकी से आसपास की चीजों का निरीक्षण किया और तथ्य जुटाए। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी बवानीखेड़ा पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां मृतक के भाई शेखर की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चार बहन-भाइयों में लाडला था राजेंद्र
हिसार की भारत नगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर का था, जिसकी दो बहनें और एक छोटा भाई भी है। वह सबका लाडला था। राजेंद्र के भाई शेखर ने बताया कि काम करने के मकसद से तीन दिन पहले ही बवानीखेड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम के लिए आया और फिर नहीं लौटा
राजेंद्र काम के लिए अपने तीन दोस्तों के साथ बवानीखेड़ा आया था। यहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर काम भी मिला। परिवार वाले भी खुश थे कि राजेंद्र को काम मिल गया है। मगर किसी ने नहीं सोचा था कि काम के लिए गया राजेंद्र कभी नहीं लौटेगा। हर कोई उसके तीन दोस्तों को कोस रहे है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वर्जन
पहले चारों ने बैठकर शराब पी है और फिर राजेंद्र के सिर में रॉड मारकर हत्या की है। मृतक राजेंद्र के भाई शेखर के बयान पर राकेश उर्फ रॉकी, मुकेश व कपिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हत्या आरोपी तीनों फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
- रविंद्र कुमार, थाना प्रभारी बवानीखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed