फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   fire safty in roadwayes bus, public, problam, charkhi

जान हथेली पर रखकर रोडवेज बसों में सफर कर रहें 80 हजार यात्री

Mon, 01 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 01 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
fire safty in roadwayes bus, public, problam, charkhi
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo
दादरी डिपो को हर रोज अपनी बसों में यात्रा करने वाले 80 हजार लोगों की कोई परवाह नहीं है। क्योंकि अगर किसी कारणवश चलती बस में आग लग जाए तो उस पर काबू पाने के लिए अग्निशमन यंत्र तक नहीं हैं। दादरी डिपो की ज्यादातर बसों से अग्निशमन यंत्र गायब है तो कुछ की डेट एक्सपायर हो चुकी है।
विज्ञापन


दादरी डिपो में करीब 170 बसें चल रही हैं। इनमें से ज्यादातर बसों में यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। बसों में अग्निशमन यंत्र से लेकर फर्स्ट एड बॉक्स तक नहीं रखे हुए हैं।
विज्ञापन

बाक्स: फस्र्ट एड बॉक्स खाली दिखावा

हरियाणा रोडवेज में परिचालक लगने से पहले फस्र्ट एड का कोर्स करना होता है। इसमें करीब दस दिन पात्रों को जख्मी व घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देना सिखाया जाता है। जिसमें मरहम व पट्टी भी शामिल हैं। इसलिए सभी रोडवेज बसों में फस्र्ट एड बॉक्स लगाए जाते हैं। जिनमें चोट लगने पर मरहम पट्टी व दर्द रोधक दवाएं होती हैं। लेकिन दादरी डिपो की बसों में फस्र्ट एड बॉक्स तो लगे हुए हैं लेकिन हमेशा खाली दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल करवाना होता है रिफिल
दादरी डिपो के एक कर्मचारी ने बताया कि साल में एक बार सभी अग्निशमन यंत्र रिफिल करवाने होते हैं। इसके लिए विभाग हर साल डिपो को बजट भी भेजता है। लेकिन दादरी डिपो की ज्यादातर बसे ऐसी हैं जिनमें चार पांच साल से अग्निशमन यंत्र रिफिल ही नहीं हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed