{"_id":"679bd8cd5bbd502cc605a1d5","slug":"fire-in-plastic-factory-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129286-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, हादसा बचा
Fri, 31 Jan 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी की फैक्टरी में लगी आग।
भिवानी। शहर के दादरी रोड पर गंदे नाले के पास उत्तमनगर में बुधवार रात प्लास्टिक फैक्टरी में हीटर फट गया। इससे पहली मंजिल पर तेल की भट्ठी में आग लग गई। इसका पता चलते ही कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा बच गया। अगर फैक्टरी परिसर में रखे प्लास्टिक में आग लग जाती तो हादसा बड़ा भी हो सकता था। आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं हो पाया है।
रामा-कृष्णा प्लास्टिक फैक्टरी के प्रबंधक आशु सिंगला ने बताया कि उनकी फैक्टरी में तेल भट्ठी में हीटर फटने से 29 जनवरी को आग लग गई थी। इससे हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया जा सका है। कर्मचारियों ने जानकारी मिलते ही मामले की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। टीम ने केमिकल की सहायता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। इससे आग आगे नहीं फैल सकी।