{"_id":"63bd3654bd699b43726cb053","slug":"fire-broke-in-stationery-shop-due-to-electric-short-circuit-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: स्टेशनरी की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन घंटे में पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: स्टेशनरी की दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग, तीन घंटे में पाया गया काबू
Tue, 10 Jan 2023 03:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 10 Jan 2023 03:26 PM IST
सार
आग पर तीन घंटे बाद दमकल कर्मियों ने काबू पाया। आग लगने के कारण दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दुकान में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के भिवानी शहर के हालु बाजार स्थित एक स्टेशनरी की दुकान में सोमवार देर रात को अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग का पता मंगलवार सुबह हॉकर्स से लगा, उसने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल के कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दुकान के अंदर स्टेशनरी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिससे दुकानदार को करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ। दुकानदार सत्यनारायण ने बताया कि वह शाम को अपनी दुकान बढ़ाकर घर चला गया था। देर मंगलवार सुबह उसके पास फोन आया तब उसे इसका पता लगा। आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन